डी.आई.जी बंगले के पास ही चिंटू डेरी,कोरोना गाईडलाइन की उडा रहा धज्जियां, सुबह-शाम लगता है लोगों का तांता
शहडोल:- थाना कोतवाली शहडोल अंतर्गत डी.आई.जी बंगले के बगल व पुलिस लाईन के पास स्थित चिंटू डेरी व डिपार्टमेंटल स्टोर के संचालक द्वारा कर्फ्यू व कोविड नियमों व पुलिस ठेंगा दिखाते हुए घर से ही दुकान का संचालन किया जा रहा है प्राप्त सूत्रों के आधार पर चिंटू डेरी व डिपार्टमेंटल स्टोर जो की पुलिस लाईन व डीआईजी बंगले जाने वाले रास्ते में रोड पर ही स्थिति है ओर ठीक डेरी से ही लगा पीछे बगल की गली मे मकान चिंटू डेरी के संचालक का है जहाँ से चिंटू डेरी के संचालक द्वारा प्रसासन व सासन के नाक के नीचे ही कोविड व कर्फ्यू नियमों की अवेहलना करते हुए संचालक द्वारा सुबह 9 से बारह व सॉम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक डेरी से लगी गली में स्थिति दुकॉन के पिछले भाग से डेरी व दूकॉन का संचालन किया जा रहा है जानकारी के अनुसार सुबह सॉम लगभग 30 से 40 लोगों की भीड जमा हो जाती है सांथ ही वाहनो की भीड से रोड भी जाम हो जाता है मजे की बात यह है की पुलिस लाईन के सांथ सांथ डीआईजी साहब का बंगला भी बगल में है ओर जिस निर्भीकता से डेरी संचालक उक्त कार्य को अंजाम दे रहा है कहीं डेरी से उड कर मलाई जवाबदारों के आंखों में तो नहीं चपक जाती है इस लिए अभी तक चिंटू डेरी डिपार्टमेंटल स्टोर पर कार्यवाही नहीं की गई है ।
इनका कहना है
थाना प्रभारी कोतवाली को फोन लगाने पर फोन नही उठा ।
कोरोना गाईडलाईन का पालन तो करना पडेगा अगर थाना प्रभारी फोन नही उठा रहे हैं तो आप मुझे फोटो और डिटेल भेजिए मै दिखवाता हूं ।
मुकेश कुमार वैश्य
अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक शहडोल




Subscribe to my channel
Comments are closed.