भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बडे पैमाने पर रेमडेसीविर कालाबाजारी राजनैतिक संरक्षण व रसूख के बिना संभव नहीं- आजाद

298
Above News

शहडोल:-जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज शहडोल जिले में भी रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी सामने आई है यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है और जो लोग बेनकाब हुए हैं, मेरा ऐसा मानना है कि बिना किसी राजनैतिक संरक्षण या रसूख के इतने बड़े पैमाने पर वह प्रशासन के ठीक नाक के नीचे मेडिकल कॉलेज के स्टाफ का सम्मिलित होना कुछ मेडिकल स्टोर के संचालक का सम्मिलित होना, यह प्रतीत होता है कि बड़े पैमाने पर इसमें रसूखदार लोगों का हाथ है, वरना ऐसी स्तिथि ना बनती, हालांकि इस बात को समय-समय पर कांग्रेसजनों ने एवं समाजसेवीयों ने जिला प्रशासन से किसी भी तरह की कोई भी बैठक हुई तो उसमें इस ओर इंगित किया था। आजाद बहादुर ने कहा कि आज यह भी सोचना है कि कालाबाजारी, आपदा के अवसर ढूंढने वाले अवसर वादियों का काम है इसके तार प्रदेश स्तर पर कालाबाजारी एवं नकली दवाओं का व्यापार करने वाले उन व्यापारियों से भी हो सकते हैं जो वर्तमान में पूरे प्रदेश में सक्रिय हैं माफिया गिरोह के रूप में ये लोग जो छोटे तत्व हैं इनके तार कहां कहां
तक हैं इसको हम कांग्रेसी जन एवं शहर के समाजसेवी चाहते हैं कि तालाब की छोटी मछलियों के पीछे किन मगरमच्छों का हाथ है कानून का शिकंजा उनकी गर्दन तक पहुंचना चाहिए इसकी तत्परता से जांच होनी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि यह मानवीय मूल्यों को तार-तार कर देने वाला तथ्य है इससे मानवता इंसानियत शर्मसार हुई है।कुछ पैसे की लालच में लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया है, और तो और कोरोना से निजात पाने के लिए अपने स्वास्थ्य संस्थाओं पर जो भरोसा करते थे लोग उन्हें अपने जीवन की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य संस्थाओं की ओर देखते थे आज वही लोग महसूस कर रहे हैं कि उनका चीरहरण हो रहा है, क्योंकि इसमें जिस तरह से लोग सम्मिलित हैं सामने आए है वह अत्यंत डरावनी परिस्थिति है इसे कानून के रक्षक प्रशासन से उम्मीद है कि इन संस्थाओं में विश्वास और भरोसारखने के लिए कानून को कानूनन सख्त से सख्त कार्रवाई और विवेचना करनी चाहिए ताकि लोगों का भरोसा अपनी स्वास्थ्य संस्थाओं पर और कानून पर बना रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper