लाखो की बिल्डिंग,क्षेत्र मे तीन बडी कोयला खदानें,फिर भी स्वास्थ केन्द्र मे सुविधा शुन्य
प्रशासन की अनदेखी से हर रोज कोरोन संक्रमण से मर रहे खैरहा के ग्रामीण ,खैरहा क्षेत्र के ग्रामीणो ने की कलेक्टर एवं क्षेत्र की विधायक से की मांग
अखिलेश कुमार शर्मा मो.नं.7999140850
प्रदेश कि शिवराज सरकार भले ही जनता के हित मे स्वास्थ विभाग पर करोडो रुपये योजनाओ मे खर्च कर रही हो पर सबसे बडा सवाल तो यह है की क्या जनता को लाभ मिला या नही वही जिले मे बैठे अधिकारी क्या जिले की जनता को योजनाओ का लाभ दिला पा रहे है या नही आखिर क्यो इस कोरोना काल मे जनता को अच्छी स्वास्थ सुविधा नही मिल रही है आखिर क्यो तडप तडप के मर रहे लोग कौन है इन मौतो का जिम्मेदार सरकार या जिले मे बैठेे अधिकारी जो जिले वासीयो को अच्छी स्वास्थ व्यवस्था नही दे पा रहे है आखिर कौन है जिम्मेदार ।
शहडोल । कोरोना संक्रमण काल मे शहडोल जिले मे ग्रामीण क्षेत्रो के हालात बहुत ही खराब देखने को मिल रहे है वही लाखो की स्वास्थ विभाग की बिल्डिंग अपनी विवशताओं के आंसु बहा रही है ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणो को नही मिल रही स्वास्थ सुविधा ताजा मामला ग्राम पंचायत खैरहा का प्रकाश मे आया है जहाँ 1 तारीख से 9 तारीख के मध्य मे ग्राम पंचायत मे 8 ग्रामीणो की मौत हुयी है जिससे ग्राम खैरहा मे दहशत का माहोल है वही सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार इनमे कई लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित थे आश्चर्य की बात तो यह है कि न ही स्वास्थ विभाग व खैरहा थाना पुलिस ने किसी प्रकार की कार्यवाही की न ही ग्राम पंचायत ने कोई जानकारी लेने का प्रयास किया आखिर कोरोना संक्रमण काल मे इतनी बडी लापरवाही जिसका खामियाजा आने वाले दिनो मे पुरे खैरहा ग्राम पंचायत एवं खैरहा से लगे ग्राम के ग्रामीणो को भुकतना पड सकता हैै ।
कुम्भकरणीय निद्रा सो रहे जनपद सदस्य,सरपंच,एव क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि
संकट के समय मे अपने ही अपनो का छोड देते है साथ कहावत इन दिनो खैरहा के जनप्रतिधीयो ने चितार्थ कर दिया है कोरोना वायरस संक्रमण काल मे खैरहा जनपद सदस्य श्री अंजय सिंह,खैरहा सरपंच श्री गणेश रौतेल,भाजापा मंडल अध्यक्ष श्री बिपुल सिंह,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री गोकुल नापित , करकटी कांग्रेश मंडलम अध्यक्ष मो.अशफाक ,पुर्व भाजपा खैरहा मंडल अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा,पुर्व युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री जगन्नाथ शर्मा इन सभी जनप्रतिनिधियो का इस कोरोना वायरस संक्रमण काल मे कोई अता-पता नही बाकी दिनो मे सभी जनप्रतिनिधि अपनी अपनी राजनिती की रोटी सेकते नजर आते है पर इन दिनो कोरोना वायरस संक्रमण काल मे ये सभी जनप्रतिनिधि ना जाने कहा दुबके बैठे है कोई पता नही जबकी इन सभी जनप्रतिनिधियो के कंधे पर खैरहा क्षेत्र के विकास का भार है और देखा जाये तो काफी हद तक इन सभी जनप्रतिनिधियो ने अपनी जिम्मेदीरी भी पुरी इमानदारी से निभाई कई विकाश कार्य इन जनप्रतिनिधीयो ने करवाये है पर इन दिनो कोरोना वायरस संक्रमण काल की इस मुसकिल घडी मे खैरहा क्षेत्र के गरीब ग्रामीणो को छोड ना जाने कहा गायव हो गये है कोरोना वायरस संक्रमण काल मे न जाने कब जागेगा इन जनप्रतिनिधियो का स्वाभिमान ।
क्षेत्र मे तीन बडी खदानें सुविधा शून्य
बडे आश्चर्य की बात यह है की खैरहा क्षत्र मे तीन कोयला खदानें संचालित है पर ग्रामीणो को कोई भी सुविधा कंपनियों से नही मिल रही है करोडो का कोयला हर रोज खैरहा क्षत्र से निकल रहा है कोरोना वायरस संक्रमण काल मे खैरहा क्षेत्र की गरीब जनता समस्या से खुद जुझ रही है ना ही खदान प्रवंधन इस ओर ध्यान दे रहा है और नही स्थानीय जनप्रतिनिधी तो सबसे बडा सवाल यह है कि अब कैसे खैरहा क्षेत्र केे ग्रामीणो की समस्य का समाधान हो कालरी प्रवंधन अपना उल्लु सिधा कर करोडो का कोयल प्रति दिन निकाल रहा है जागो खैरहा क्षेत्र के जनप्रतिनिधीयो जागो खैरहा क्षेत्र के गरीब ग्रामीणो को इस कोरोना वायरस संक्रमण काल के बक्त आपकी जरुरत है जागो खैरहा क्षेत्र के जनप्रतिनिधीयो जागो ।
खैरहा स्वास्थ केन्द्र सुविधा की बाट जोह रहा दिखावा बना लाखो का भवन
सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 55 लाख की लागत से खैरहा स्वस्थ केन्द्र भवन का निर्माण हुआ पर इन दिनो कोरोना संक्रमण काल मे जहां देखा जाय तो सरकार से लेकर जिले तक स्वास्थ विभाग पर लाखो करोडो रुपये खर्च हो रहे है पर खैरहा स्वास्थ केन्द्र मे न तो डांक्टर है एमरजेन्सी के लिए एक भी आँक्सीजन सिलेन्डर नही है वही ना तो सेनेटाइजर हे न ही स्टाप के पहनने के लिए किट है ना ही ऐम्बुलेन्स की व्यस्था है तथा आवश्यक दबाईयो की व्यवस्था भी नही है खैरहा स्वस्थ केन्द्र अंतरगत लगभग 25 से 30 गांव के लोगो को लाभ मिलता है पर स्वास्थ केन्द्र मे सुविधा न होने के कारण गरीब ग्रामीणो को स्वास्थ सुविथा नही मिल पा रही है मात्र दिखावा बन के रह गया है खैरहा स्वास्थ केंद्र।
खैरहा क्षेत्र के ग्रामीणो ने की कलेक्टर एवं क्षेत्र की विधायक से मांग
कोरोना वायरस संक्रमण काल मे खैरहा क्षेत्र के गरीब ग्रामीणो ने मांग करत हुये बताया की खैरहा स्वास्थ केंद्र मे एक डांक्टर, व्यवस्थित बेड,आँक्सीजन सिलेन्डर,एक ऐमरजेन्सी के लिए ऐम्बुलेंस अच्छी दबाईयो तथा स्टाप की व्यव्स्थ, पीपी किट की व्यवस्था करवाई जाऐ ताकी समय रहते ग्रामीणो की कोरोना वायरस संक्रमण से जान बचाई जासके व अच्छा स्वास्थ लाभ मिल सके ।हम सभी खैरहा क्षेत्र के ग्रामीणो की मांग जैतपुर विधायीका श्रीमती मनीषा सिंह जी से है की आपने जो वादा किया था उसे पुरा कर खैरहा स्वास्थ केद्र को एक डांक्टर, व्यवस्थित बेड,आँक्सीजन सिलेन्डर,एक ऐमरजेन्सी के लिए ऐम्बुलेंस अच्छी दबाईयो तथा स्टाप की व्यव्स्थ करवा कर गरीब ग्रामीणो की समस्या का समाधान करे ।



Subscribe to my channel
Comments are closed.