अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
रिपोर्टर जितेंद्र राठौर
नोहटा – दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिशनाखेड़ी में रात करीब 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने कोरोना के डर से शव को छूने से इंकारकर दिया जिसके बाद स्वयं थाना प्रभारी विकास चौहान एवं उनके स्टाफ द्वारा सुरक्षा इंतजाम के साथ शव को उठा कर शव वाहन में रखकर जिला अस्पताल दमोह रवाना किया गया। नोहटा थाना प्रभारी विकास चौहान ने बताया कि, थाना नोहटा के बिशनाखेड़ी पाइप प्लांट के पास रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद मौके पर पुलिस स्टाफ के साथ पहुंचकर घटना स्थल के आस पास की तलाशी कर मर्ग कायम कर शाह जांच के लिए जिला अस्पताल दमोह भेजा। मृतक की मौत का कारण अभी तक अस्पष्ट है। अज्ञात मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Subscribe to my channel
Comments are closed.