भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मरीज का इलाज करें चिकित्सक- कलेक्टर

258
Above News

कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय के ओपीडी का निरीक्षण
शहडोल 17 मई 2021- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज जिला चिकित्सालय शहडोल के ओपीडी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ओपीडी के बाहर अस्त-व्यस्त खड़े मरीजों को मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाइश देते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी का संक्रमण प्रसार जिले में अत्यधिक है, इसके रोकथाम के लिए मास्क का उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग एवं बार-बार सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोना तथा बिना काम के घर से बाहर निकलना ही अचूक दवा है। कलेक्टर ने लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि इस महामारी से खुद बचें और दूसरों को भी सुरक्षित करें। कोरोना कैरियर न बने। कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को यह भी समझाया कि 18 वर्ष से ऊपर सभी व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य कराएं टीकाकरण कराने से किसी प्रकार का‌ नुकसान नहीं होता।

कलेक्टर ने ओपीडी में बैठे चिकित्सकों से चिकित्सकीय सुविधाओं के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि स्वयं सोशल डिस्टेंसिंग में रहकर मरीजों का उपचार करें और यह सुनिश्चित करें कि मरीज ओपीडी के अंदर भीड़ ना लगाएं तथा मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग रखने की भी सलाह दी। कलेक्टर ने सुरक्षा गार्ड को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित करें कि ओपीडी में चिकित्सकों को एक-एक कर मरीज दिखाना सुनिश्चित करें व अनावश्यक भीड़ लगाएं।निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ० जी. एस. परिहार सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper