छुलकारी सोन नदी संगम घाट मे खनिज विभाग
ने अवैध उत्खनन करते ट्रैक्टर पकडा
शहडोल ।अनूपपुर खनिज विभाग ने शनिवार आज दोपहर 2:30 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलमी के छुलकारी सोन नदी संगम घाट के पास से रेत का अवैध उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब किया है|खनिज विभाग की अचानक हुई इस कार्यवाही से माफियाओं में हड़कंप मच गया खनिज विभाग ने अपनी कार्यवाही के दौरान मौके से रेत की उत्खनन में लगे एक ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 18-AA-3954 चेचिस नंबरS24C09675 वाहन मालिक छात्रधारी राठौर ग्राम कोलमी को जप्त किया है छुलकारी सोन नदी संगम घाट से होरहे अवैध उत्खनन की खबर को बेबाक शक्ति समाचार द्वारा प्रमुख्ता से प्रकाशित किया गया था ।
अनूपपुर खनिज अधिकारी को बताया गया था जिसके बाद जिला खनिज निरीक्षक राहुल शांडिल को शिकायत मिली थी की छुलकारी सोन नदी संगम घाट के पास से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है इस सूचना के आधार पर खनिज निरीक्षक राहुल शांडील एवं निशा वर्मा की अगुवाही में छापामार कार्यवाही की गयी हालांकि इस कार्यवाही में रेत माफिया मौके से भागने में जरूर कामयाब हो गए फिलहाल खनिज विभाग ने जब्ती की गई ट्रैक्टर को फुनगा चौकी पुलिस को सौंप दिया है पुलिस भी अब रेत माफिया की तलाश में जुटेगी |गौरतलब है की छुलकारी सोन नदी संगम घाट के पास से लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा था जिस पर कि आज खनिज विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है |






Subscribe to my channel
Comments are closed.