बुढार तहसीलदार ने खैरहा मे दो ,छिरहटी मे एक किया दुकान सील
शहडोल । कलेक्टर डां.सतेन्द्र सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत संपूर्ण जिले में किराना दुकान सहित अन्य प्रतिष्ठानों एवं व्यापारिक गतिविधियों का संचालन प्रतिबंधित है। इसी कड़ी में शनिवार की दोपहर को तीन दुकानें खुलने पर तहसीलदार ने दुकानें सील करने की कार्यवाही की।लाकडाउन के दौरान मेडिकल स्टोर को छोड़कर किसी भी प्रकार के दुकान के संचालन की अनुमति नहीं है। राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले में लाकडाउन का पालन सुनिश्चित करवाया जा रहा हैं। लाकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जा रही है। बुठार तहसीलदार श्री भरत सोनी ने ग्राम पंचायत खैरहा के किराना दुकान मजहर उर्फ मदनी मुसलमान पिता मौलाना ख्वाजा हसन उम्र२७वर्ष निवासी वार्ड नंबर १५ खैरहा, गैराज की दुकान नीहाल पिता मो. जब्बार उम्र ३०वर्ष निवासी खैरहा जिला शहडोल , किराना दुकान सत्यनारायण पिता बद्री प्रसाद गुप्ता उम्र ४०वर्ष निवासी ग्राम छिरहटी राजेन्द्रा कालोनी थाना खैरहा जिला शहडोल की दुकान को सील कर दिया गया इस संबंध में तहसीलदार भरत सोनी ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायत में व्यापारी लाकडाउन का उल्लंघन कर किराना ,गैराज दुकान का संचालन किया जा रहा था।
इसे गंभीरता से लिया गया और जारी लाकडाउन का उल्लंघन करने पर उक्त तीनो व्यापारी के किराना एवं गैराज दुकान को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक सील कर दिया। ततपश्चात खैरहा और छिरहटी मुख्य मार्ग में घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई। बिना मास्क के बेवजह घूमने पर उनका चालान काटा गया तथा लाकडाउन का पालन करने की समझाईस तहसीलदार बुठार श्री भरत सोनी द्वारा दिया गया कार्यवाही मे तहसीलदार बुढार श्री भरत सोनी ,खैरहा थाना प्रभारी श्री उमाशंकर चतुर्वेदी ,ग्राम पंचायत सचिव मो. सब्बीर ,एवं जनप्रतिनिधि सहित कोरोना वेलेंटियर उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel
Comments are closed.