भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अभाविप जयसिंहनगर के कार्यकर्ता गांव मैं कर रहे स्क्रीनिंग

236
Above News

शहडोल।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयसिंहनगर के कार्यकर्ता महाकौशल प्रांत से चलाए जा रहे अभियान ब्रेक दी चेन की योजना अनुसार गांव गांव जाकर हर घर में लोगों की स्क्रीनिंग कर शरीर का तापमान व अक्सीजन लेवल नाप रहे हैं वहीं जरूरतमंदों को मास्क एवं सैनिटाइजर भी वितरित कर रहे हैं जनपद पंचायत जयसिंहनगर के कई ग्राम पंचायतों में विद्यार्थी परिषद ने यह अभियान चलाया विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आशीष गुप्ता,आस्था तिवारी, पर्निता सिंह,अजीत गुप्ता, प्रियंका पांडे,दिव्या गुप्ता,अनुज गुप्ता, महेंद्र नामदेव दीपेश तिवारी, प्रिंस मिश्रा आदि कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्कैनिंग कर रहे हैं और जिन का तापमान अधिक था उनको घर में रहने की सलाह दे रहे हैं साथ ही साथ बच्चों को भी घरों मे रहने का सुझाव दे रहे हैं क्योंकि इसी आईसीएमआर ने लहर की विजेता बनी कर दी है जबकि एबीवीपी के कार्यकर्ता पहले ही घर-घर जाकर सभी नागरिकों को वैक्शीन लगवाने के लिए प्रेरित कर चुके हैं और अभी भी कर रहे हैं और गांव में नगरों में दीवार लेखन कार्य के दीवाल में अच्छे-अच्छे स्लोगन लिख कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं गांव में वैक्सीन हेतु फैले भ्रम जाल को दूर करने का काम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता नित्य प्रतिदिन कर रहे हैं और यह कार्य करते करते नगर इकाई जयसिंह नगर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पूरे स्वास्थ्य संबंधित उपकरणों के साथ फील्ड पर काम करने का पूरा ध्यान रख रहे हैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों का एक संगठन है जो कि सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती है साथ ही साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई जयसिंहनगर को अन्य सामाजिक संगठनों का भी साथ मिल रहा है !

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper