भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोरोना कर्फ्यू में बेसहारा जानवरों की मसीहा बनी शिवांशि

231
Above News

जमुना मिश्रा 6260843976

शहडोल। कोरोना को लेकर जारी कोरोना कर्फ्यू में इंसान तो इंसान, बेजुबान जानवरों को भी पेट भरने में परेशानी हो रही है। लेकिन नगर की शिवांशि पटेल इन जानवरों को भूखे नहीं रहने देने का संकल्प लिया है, शिवांशि रोजाना शहर में घूम रहे बेसहारा जानवरों को खाना दे रही। बीते लॉक डाउन से ये सिलसिला जारी है। शिवांशि बताती है कि वह प्रतिदिन अपना कार्य करने के बाद वह खुद बेसहारा जानवरों के खाना बनाती है और फिर शाम को शहर में घूम-घूम कर बेसहारा जानवरों, कुत्ता, गाय को खाना देंती है।

शिवांशि ने आगे बताया कि लॉकडाउन के कारण शहर के सारे होटल, रेस्टोरेंट बंद हैं, इससे लावारिस जानवारों को खाना नहीं मिल पा रहा है। इंसान तो अपनी पीड़ा बयां करते हैं, लेकिन ये जानवर नहीं कर सकते ऐसे में शिवांशि ने जानवरों की पीड़ा महसूस की और जानवरों को खाना खिलाना शुरू किया। जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper