भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पुलिस ने गोहपारू के पास पकड़ा नशीली कफ सिरप , कार समेत दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

275
Above News

जमुना मिश्रा की खास रिपोर्ट …….
 शहडोल ।पुलिस कप्तान अवधेश गोस्वामी की स्पेशल टीम ने फिर एक बार बड़ी कार्यवाही करते हुए नशीली दवाओं का जखीरा बरामद कर दो तस्करों को गिराफ्तार किया है । जानकारी के अनुसार एसपी की स्पेशल टीम का नेतृत्व कर रही सोनाली गुप्ता डीएसपी एवं उनकी टीम के द्वारा रीवा से बुढार की ओर जा रही कोरेक्स की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर रीवा से बुढ़ार की ओर स्विफ्ट कार में सवार होकर जा रहे थे। आरोपियो के पास से 450 शीशी नशीला कफ सिरप बरामद किया गया है ।पता चला है कि नशीली सिरप रीवा से बुढार की ओर ले जाई जा रही थी। तभी पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम को इसकी खबर लगी। सूचना लगते ही डीएसपी सोनाली गुप्ता एवं उनकी टीम गोहपारू थाना क्षेत्र के हाईवे में पहुंच गई और घेराबंदी कर स्विफ्ट कार में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग गया।पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से चार सौ पचास सीसी नशीली सिरप जप्त की है। आरोपी एवं नशीली सिरप की खेप को गोहपारू पुलिस के हवाले स्पेशल टीम ने किया है गोहपारू पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

स्पेशल टीम ने पकड़ा नशीली सिरप
सवाल यह उठ रहा है कि शहडोल जिले के कई थानों से गुजरकर बुढ़ार जा रही नशीली सिरप की खेप जाने की खबर स्पेशल टीम को लग गई तो स्पेशल टीम ने गोहपारू के पास उसे जप्त कर लिया। लेकिन इससे पहले तस्कर रीवा के बाद शहडोल जिले के देवलोंद, ब्यौहारी,व जयसिंंहनगर थाना क्षेत्र की सीमा को पार कर गोहपारू थाना क्षेत्र में प्रवेश कर गए और इन तीनो थाना क्षेत्र में पुलिस को इसकी भनक तक नही लगी। जिले में सुबह 10 बजे के बाद कोरोना कर्फ्यू जारी है जिसको लेकर हर थाना क्षेत्र के हाइवे पर पुलिस की चेकिंग वा रोको टोको अभियान के तहत कार्यवाही भी लगातार चल रही है इसके बावजूद भी आरोपियों ने तीन थाने की पुलिस को चकमा देकर गोहपारू क्षेत्र तक पहुंच गए ,जो इन तीनो थानो की पुलिस की कार्यप्रणी पर सवाल खड़े कर रहा है ।क्या इन तीनो थानों में से किसी भी थाना क्षेत्र में कार को रोककर पूछताछ नही की गई ।बहरहाल अब पुलिस कप्तान की स्पेशल टीम ने नशीली सिरप एवं कार जप्त कर आगे की कार्यवाही के लिए आरोपियो को गोहपारू पुलिस के हवाले कर दिया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper