भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सीएमएचओ के निर्देश में जिले के दो नोडल ऑफिसर पहुंचे ग्रामीण अंचलों में ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए किया जागरूक

1,446
Above News

जमुना मिश्रा 6260843976 शहडोल। जिले में वैक्सीनेशन का कार्य जोरो शोरो पर चल रहा है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें ग्रामीण अंचलों में जाकर ग्रामीणों को टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रही है। सिंहपुर क्षेत्र के कई गांव में जिले के कोविड-19 के नोडल डॉक्टर अंशुमान एवं डॉ पुनीत श्रीवास्तव खुद पहुंच कर ग्रामीण अंचलों में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक कर रहे हैं।डॉ पुनीत श्रीवास्तव ने बताया है कि उनकी टीम सिंहपुर के विभिन्न गांव में बुधवार को पहुंची थी जिसमें वह स्वयं शामिल थे ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया गया है। डॉ अंशुमान एवं डीसीएम राम गोपाल गुप्ता समेत टीम जयसिंहनगर के भी आसपास के ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया है।डॉ पुनीत श्रीवास्तव ने शहर के कई बड़े व्यापारियों से फोन पर भी संपर्क कर व्यापारियों के गोदाम एवं दुकानों में काम कर रहे युवकों को वैक्सीन लगवाने के लिए दुकान संचालकों को फोन कर ऑनलाइन बुकिंग की भी जानकारी बताई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper