भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जेसीबी,ट्रैक्टर से चल रहा काम ,नरेगा अधिनियम को लगा रहे पलिता ,भर रहे फर्जी मस्टर रोल

465
Above News

 सरपंच,सचिव,रोजगार सचिव मिल कर कर रहे ग्रेवल सडक निर्माण मे लाखो का भ्रष्टाचार 

जेसीबी,ट्रैक्टर से चल रहा काम ,नरेगा अधिनियम को लगा रहे पलिता ,भर रहे फर्जी मस्टर रोल 

अखिलेश कुमार शर्मा(7999140850)

भारतीय संसद द्वारा २ फ़रवरी २००६ को राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम, २००५ योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार शुरु करने के लिए प्रारम्भ की गई।ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (नरेगा) 2005 सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है जो गरीबों की जिंदगी से सीधे तौर पर जुड़ा है इसका मकसद है ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों की आजीविका सुरक्षा को बढाना। इसके तहत हर घर के एक वयस्क सदस्य को एक वित्त वर्ष में कम से कम 100 दिनों का रोजगार दिए जाने की गारंटी है। यह रोजगार शारीरिक श्रम के संदर्भ में है और उस वयस्क व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जो इसके लिए राजी हो।इसके अंतर्गत राज्य सरकारों को प्रोत्साहित किया जाता है कि वे रोजगार प्रदान करने में कोताही न बरतें क्योंकि रोजगार प्रदान करने के खर्च का 90 प्रतिशत हिस्सा केन्द्र वहन करता है। अधिनियम में महिलाओं की 33 प्रतिशत श्रम भागीदारी को भी सुनिश्चित किया गया है। श्रम मद पर ६० प्रतिशत और सामग्री मद में ४० प्रतिशत व्यय किये जाने की अधिकतम सीमा निश्चित की गयी है।इसके अलावा इस बात पर भी जोर दिया जाता है कि रोजगार शारीरिक श्रम आधारित हो जिसमें किस ठेकेदारों और मशीनों का कोई भी दखल न हो।

शहडोल।सरकार भले ही ग्रामीणो के विकास एवं गरीब ग्रामीणो के रोजगार के लिए लाखो करोडो रुपये योजनाऐं बना खर्च कर ग्रामीणो के विकास के दावे करती हो पर वास्तव मे विकास ते पंचायत कर्मीयो और जनपद मे बैठे अधिकारीयो का हो रहा है जो की योजनाओ को कमिशन पर बदरबाट कर रहे है वहीं कोरोना काल की आपदा जनपद के अधिकारी एवं पंचायत कर्मीयों के लिंए एक सुनहरा अवसर बन गया है जिसका जनपद मे बैठे अधिकारी एवं पंचायत कर्मी जम के फायता उठा दोनो हाथो से अपनी जेबे भर रहे है ।इन दिनो सोहागपुर जनपद पचायत अंतर्गत पंचायतो मे जमकर सरकार की योजनाओ का फायदा उठा रहे है ताजा मामला प्रकाश मे आया है ग्राम पंचायत खन्नाथ का जहां जम के चल रहा भ्रष्टाचार वहीं जनपद पंचायत सोहागपुर कई सवालो के घेरे मे पर कार्यवाही करे कौन ।

खन्नाथ पंचायत मे अजब गजब का भ्रष्टाचार
 सोहगपुर जनपद के ग्राम पंचायत खन्नाथ का मामला कहने को तो एक तरफ शासन प्रशासन मजदूरों को कार्य मुहैया कराने के लिए गांव-गांव में मनरेगा योजना अंतर्गत कार्य खोले जा रहे हैं ताकि गरीब मजदूरों को रोजगार उपलब्ध हो सके एवं कोरोना महामारी के दौर में उनका जीवन यापन चल सके किंतु ग्राम पंचायत खन्नाथ में चल रहे सुदूर सड़क संपर्क योजना (ग्रेवलरोड) अंतर्गत मजदूरों के नाम पर फर्जी मस्टरोल भरकर ट्रैक्टर से एवं जेसीबी के माध्यम से कार्य कराया गया है और मजदूरों के हक में डाका डाला गया है इससे कई मजदूरों के जीवन जीने का सहारा छीना गया है ऐसे ठेकेदारों  के विरुद्ध एनएसए के तहत कार्यवाही करना उचित होगा ।

जनपद के अधिकारी मौन ,पूरा सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता जा रहा

 इस महामारी के दौर में मजदूरों का जीवन यापन कैसे चल रहा है यह तो केवल मजदूर ही बता सकते हैं सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कथित ठेकेदार के इशारे पर इस रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है इतना ही नहीं पूरा प्रशासन जनपद एवं ग्राम पंचायत इस कथित ठेकेदार के दबाव में मूकदर्शक बने हुए हैं बिना रोलिंग के ही रोड पर अवैध रूप से मिट्टी,मुरुम का परिवहन किया जा रहा है और अपने मंसूबों को कामयाब किया जा रहा है इस तरह का भ्रष्टाचार शायद ही कहीं देखने को मिलेगा जहां ग्रेवल रोड के नाम पर जनपद के अधिकारी मौन बैठे हुए हैं और पूरा सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता जा रहा है उक्त सड़क की यदि जांच की जाए मौका मुआयना किया जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा पर सबसे बडा सवाल तो यह है कि कार्यवाही करे कौन । 
इनका कहना है 

 तीन दिन से काम कर रहा हूं रोड मे लगभग 25-30मजदुर लगे है जो आपके सामने काम कर रहे है खन्ती लगा मिट्टी की खुदाई नही होती है जेसीबी मशिन से खोदाई होती है और ट्रेक्टर से ढुलाई होती है 100 मजदुर नही लगे है ।
रोड मे काम करने वाला मजदुरों कहना 

कितनी लागत की रोड है मुझे जानकारी नही है सचिव कागज रखा है खोदाई मे लगभग 100 मजदुर 100से जादा मजदुर लगे है ट्रैक्टर तो लगाना पडता है जेसीबी से नही मजदुरो से खोदाई होरही है रोड मे कुछ विवाद हो गया था तो मजदुर चले गये है बाकीं मजदुर ही खोदाई का काम कर रहे है ।
विमल वैगा सरपंच ग्राम पंचायत खन्नाथ

ग्रेवल रोड मे लगभग 40-50मजदुर लगेे है  सरपंच साहब ने बोला है तो लगे होगें 100 मजदुर मेरी तबियत ठिक नही है तो मै नही गया हूं जेसीबी से नही मजदुरो से काम हो रहा है अलग अलग पार्ट मे काम होता है सब काम सचिव साहब करवां रहे है आप सचिव साहब से बात कर लिजिए।

प्रकाश पटेल रोजगार सचिव खन्नाथ


रोड की लागत 15 लाख है जिसमे 5 लाख मजदुरी भुक्तान करना है अब कितने मजदुर लगे है रोजगार से पुछिऐ हां प्रस्ताव मे मैने ही लिखा था जेसीबी ट्रैक्टर से ढुलाई होना है अब जानतो हो जेसीबी से ढुलाई नही खोदाई होती है क्या चाहते हो मुझसे बोलो मै क्या कार्यवाही करु जेसीबी पर मै कोई कलेक्टर तो हूं नही की कार्यवाही करदूं मै एक सचिव हूं कैसे काम कर रहा हूं वो तो जानते हो मेरे रोजगार से बात कर लो ।अरुण मिश्रा ग्राम पंचायत खन्नाथ सचिव

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper