अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान चलाकर दबिश दौरान 05प्रकरण कायम
शहडोल ।जिले के वृत्त व्यौहारी में जिला कलेक्टर डाँ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेश कुमार राजोरे के मार्गदर्शन में जिले में ड्राई डे का कठोरता से पालन हो तथा जिले में कच्ची व अवैध मदिरा के व्यवसाय पर अंकुश लगाने के लिए अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान के तहत दबिश दी जा रही है।
जिसमे वृत्त वृत्त व्यवहारी के अंतर्गत देवलोद निवासी सावित्री गोड के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा , बिजहा निवासी मेनका पटेल के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, केश कली पटेल के कब्जे से 40 किलो ग्राम महुआ लाहन , सतखुरी निवासी चंद्र कली जयसवाल के कब्जे से 20 किलो ग्राम महुआ लाहन ,देवलोद निवासी सुनील जयसवाल के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर विधिवत कार्यवाही की गई।
*कुल 05प्रकरणों में कुल जप्ती 15लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 60 किलो ग्राम महुआ लाहन । जिसकी अनुमानित कीमत 6000/- रुपये है।
उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 कीधारा 34(1)(क) एवं च तहत कार्यवाही की गई।
कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक रजनीश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।
जिसमें सहयोगी आबकारी आरक्षक अरविंद मिश्रा साथ रहे।


Subscribe to my channel
Comments are closed.