भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दर्दनाक मौत: 13 माह के मासूम बच्ची की कुएं में गिरने से मौत

287
Above News

जमुना मिश्रा 6260843076

शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा कुएं में गिरने से 13 माह के मासूम की मौत सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटासी के ठाकुर टोला में रविवार की दोपहर हुई घटना। सहायक उपनिरीक्षक राम राज पांडे ने बताया कि सोहागपुर थाना क्षेत्र के पटासी गांव के ठाकुर टोला में 1 साल के सबजीत पिता राम जी की कुएं में गिर जाने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच शुरू कर दी जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर 12 बजे 1 साल के सबजीत बैगा खेलते खेलते कुएं में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना के समय मां घर के अंदर काम कर रही थी कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनकर मां ने दौड़कर कुए में देखा तो उसका लाल कुआं में डूब रहा था मासूम की मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने मासूम को बचाने का पूरा प्रयास किया पर जब तक कुएं से मासूम को निकाल पाते तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। घटना की खबर पुलिस को दी गई सूचना लगते ही सहायक उपनिरीक्षक राम राज पांडे अपने मोबाइल वाहन से घटनास्थल के लिए रवाना हुए उन्होंने घटनास्थल पर कार्यवाही करते हुए शव को आगे की कार्यवाही के लिए अस्पताल लाया है।
पुलिस की दरियादिली, मौके पर नहीं मिला कोई वाहन मोबाइल वाहन पर लाया शव
पुलिस ने अपने वाहन में मासूम के शव को लाया अस्पताल घटना की खबर लगते ही सोहागपुर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची थी कोई वाहन मौके पर मौजूद नहीं था जिसमें सोहागपुर पुलिस द्वारा मृतक सबजीत बैगा के शव को अपने मोबाइल वाहन पर ही लाकर अस्पताल में आगे की कार्यवाही शुरू कराई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper