आपदा में भी अवसर के जुगत में भिड़े है सरवारी सरपंच सचिव मामला जयसिंह नगर का

ग्राम पंचायत सरवारी में पदस्थ सचिव के कारनामों से तो प्रशासन भी वाकिफ हैं तभी तो उन्हे पूर्व में निलंबित किया गया था ताकि उनके कार्य में सुधार हो लेकिन यहां प्रशासन के मंसूबों में ग्रहण लगना शुरू हो गया सचिव राघवेंद्र त्रिपाठी अपने भ्रष्ट से प्रशासन को गुमराह कर भ्रष्टाचार की बुनियाद रखना सुरु कर दिया सूत्रों के अनुसार बताया गया की वर्तमान में ग्राम पंचायत के खाते में पंच परमेश्वर योजना के तहत 5.50 लाख रुपए ग्राम पंचायत में विकाश एवम रोजगार सृजित करने के उद्देश्य से जारी की गई लेकिन सचिव सरपंच कि जोड़ी ने यहां भी अवसर तलाश लिए एवम जनपद में बैठे बाबुओं की मदद से बिना प्रस्ताव पारित किए ही नवीन सीसी रोड स्वीकृत करा डाली न तो उपयंत्री को प्रस्तावित जगह का पता है न ही ग्राम पंचायत के पंचों को पता लगा जबकि शासन की मंशा है की ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक रोजगार सृजित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराना है ताकि मजदूरों का पलायन रोका जा सके लेकिन राज्य शासन के निर्देश को सरपंच सचिव ने दरकिनार कर अपने मनमानी पूर्ण रवैया से निर्माण कार्य का आवरण तैयार कर लिया
अगर पंच परमेश्वर योजना के तहत प्राप्त राशि से सीसी रोड निर्माण कार्य होता है तो मजदूरों को मिलने वाले रोजगार पर ग्रहण लगना निश्चित है अब देखना होगा की खबर प्रकाशन के बाद सचिव के मनमानी पूर्ण रवैया पर अंकुश लगता है या फिर भ्रष्टाचार का कार्य अनवरत चलता रहता है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.