गाँधी स्टेडीयम में हुआ आज तीसरे दिन रिकार्ड 774 टीकाकरण

शहडोल:-जिला व्यापारी संघ शहडोल एवं रोटरी क्लब के साझा पहल से गाँधी स्टेडीयम में बने टीकाकरण केंद्र में आज तीसरे दिन शनिवार को रिकार्ड तोड़ 774 लोगों का टीकाकरण हुआ।
कल 6 जून रविवार एवं 7 जून सोमवार को भी चालू रहेगा टीकाकरण अभियान।
आज दिनांक 5 जून शनिवार को गाँधी स्टेडीयम हॉल में टीकाकरण केंद्र में रिकार्ड 774 लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ टीका लगवाया। जिला व्यापारी संघ शहडोल एवं रोटरी क्लब के सदस्यों के साझा प्रयास और परिश्रम से ये संभव हो पाया है की जिले भर में एक दिन में इस सेंटर में सर्वाधिक रिकार्ड टीकाकरण हुआ है। कलेक्टर महोदय आदरणीय डॉक्टर सतेंद्र सिंह जी, तहसीलदार लवकुश शुक्ला जी, सी॰एम॰ओ॰ नगरपालिका श्री अमित तिवारी जी ने आज टीकाकरण केंद्र में पहुँच कर पूरी टीम की सराहना की एवं रिकार्ड टीकाकरण कराने के लिया टीम को बधाई दी।रोटरी क्लब के अद्यक्ष श्री विजय दुबे जी, संजय जैन, डॉक्टर अभिषेक गर्ग, पूर्व अध्यक्ष विनय तिवारी, अजय विजरा, मनीष केजरीवाल, अनिल अग्रवाल, संजय कटारे, राजेश कटारे, देवेंद्र गुप्ता, पवन खंडेलिया, अनिल पांडेय, रवि पाठक, नरेश सिंघल, राजेश श्रीवास्तव, अनिल मोर, प्रकाश गुप्ता एवं कई अन्य रोटेरीयन बन्धुओं के साथ साथ जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्षमण गुप्ता, महामंत्री प्रकाश ओचानी, कोषाध्यक्ष ऋतुराज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मनोज सराफ, राजेश गुप्ता( हीरो), गोपाल सराफ, जसवीर सिंह, जसवीर सिंह(पप्पू भईया), अमित गुप्ता(बँटी), अनिल रोहरा, शैलेश ताम्रकार, अज़ीम खान, देवेंद्र ठारवानी, प्रकाश गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, नरेश जैन, नारायण गुप्ता, शशांक गुप्ता, मुकेश जेठानी व अन्य व्यापारी बन्धुओं ने सभी नागरिकों से निवेदन किया है की कोरोना महामारी से बचाव हेतु स्वयं अपने परिवार की सुरक्षा के लिये सभी लोग टीका जरुर लगवाए।. “स्वयं सुरक्षित रहे एवं नगर को सुरक्षित रखे”


Subscribe to my channel
Comments are closed.