भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

केन्द्रीय जेल जबलपुर में विधिक साक्षरता का आयोजन!

251
Above News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज केन्द्रीय जेल जबलपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी मोहम्मद जिलानी की अध्यक्षता तथा जेल अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक जेल गोपाल प्रसाद ताम्रकार, पैनल अधिवक्ता राणा भट्टाचार्य, शेख मंजूर, अमिताभ भारतीय, सिद्धार्थ सनैया शिविर में उपस्थित थे। शिविर के दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी मो. जिलानी द्वारा दण्डित एवं विचाराधीन बंदियों की पैरोल के संबंध में जानकारी दी गई तथा बताया गया कि ऐसे बंदी जो आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किये गए हैं तथा 07 वर्ष की सजा भुगत चुके है वे हाईपावर कमेटी द्वारा लिए गये निर्णय अनुसार पैरोल हेतु आवेदन कर सकते हैं। पैनल अधिवक्ता राणा भट्टाचार्य द्वारा बंदियों को उनके अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ता शेख मंजूर द्वारा बंदियों को उच्च न्यायालय द्वारा स्वतः संज्ञान में ली गई रिट याचिका तथा उसमें पारित निर्णय की जानकारी दी गई। शिविर में उप जेल अधीक्षक आर.पी. मिश्र द्वारा जेल में परिरूद्ध बंदियों की पैरोल हेतु जेल प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मैट्रन श्रीमती देवकुमारी परोचे, बंदी पैरालीगल वालेंटियर्सं एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper