कोविड वैक्सीन लगवाने ग्रामीणों को प्रेरित करने गांव गांव घूम रहे प्रशासनिक अधिकारी-संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पांडेय
अखिलेश कुमार शर्मा(7999140850)
शहडोल -कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने हेतु 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण किया जाने का अभियान प्रारंभ किया गया है टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है शहडोल जिले के सभी ब्लाको मे कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन को गति देने प्रशासनिक अधिकारियों का अलग-अलग दल ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर लोगों को टीका लगवाने हेतु प्रेरित कर रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। जिन ग्रामों में टीकाकरण कराने लोग टीकाकरण केंद्रों में नहीं जा रहे हैं, ऐसे गांवों में घर-घर जाकर लोगों को समझाइश देकर टीकाकरण कराने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।
संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पांडेय ने
जयसिंहनगर एवं गोहपारु क्षेत्र के ग्रामीणो से की अपील
संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पांडेय ने जयसिंहनगर एवं गोहपारु क्षेत्र के ग्रामीणो से अपील की है कि टीकाकरण के लिए अपनी बारी का इंतजार न करें शासन द्वारा सभी को निशुल्क टीका लगाया जाने की सुविधा दी जा रही है आफवाह या भ्रामक जानकारी से बचे साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के नियम का पालन करें अपने परिवार को सुरक्षित रखें तथा वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर टीका जरुर लगवाऐं बार बार सिर्फ एक ही अपील आपके नजदीकी वैक्सीनसेंटर पर जाकर कोविड-19 का टीका लगवायें तथा दो गज की दुरी बनाकर रखे ,सेनेटाईजर का उपयोग करे अपवाहो पर ध्यान न दे क्यो की जिवन से बडा कुछ नही,जिवन है तो सब कुछ है जिवन नही तो कुछ नही इस लिए आप टीका जरुर लगवाये तथा अपने आस पडोस के लोग को भी कोविड -19 का टीका जरुर लगवाऐ ।
ग्रामीणों को प्रेरित करने गांव गांव घूम रहे प्रशासनिक अधिकारी
संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पांडेय ने बताया कि जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम दरौडी में जिला आपूर्ति नियंत्रक, ग्राम पंचायत झारा में जीएमसीसीबी शहडोल, ग्राम पंचायत चितरांव में डीआरसीएस शहडोल, ग्राम पंचायत लपरी में उपसंचालक सामाजिक न्याय, ग्राम पंचायत पोड़ीकला में जिला खनिज अधिकारी, ग्राम पंचायत तेंदुआ में डीपीसी, ग्राम उचेहरा में जिला शिक्षा अधिकारी भ्रमण कर ग्रामीणों को वैक्सीनेशन करने की समझाइश दे रहे हैं।
इसी प्रकार जनपद पंचायत गोहपारु के ग्राम उमरिया में सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग, ग्राम खन्नौधी में ईईआरईएस, ग्राम सन्ना में जीएम नॉन तथा ग्राम उचेहरा में जिला योजना अधिकारी भ्रमण कर ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के बारे में समझाइश देते हुए अलख जगायेंगे।





Subscribe to my channel
Comments are closed.