संकट मे करे याद मै रहुंगा आपके पास,अपराध को करना है नेस्तनाबूत- अवधेश गोस्वामी पुलिस कप्तान
अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850)
शहडोल ।पुलिस का इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजी से भरा हुआ है। यहां पर अनेक पुलिस कप्तानों की पदस्थापना हुई और अपने काम से सुर्खियों में रहे। *लेकिन पुलिस कप्तान अवधेश गोस्वामी के पदस्थापना के बाद अपराध को समाप्ती की दिशा के साथ नागरिकों का विश्वास जीता*। इस कॉलम में हम आपको ऐसे ही अलग बेहद ईमानदार,सरल,कर्तव्यों का पालन करने वाले वर्दीधारी पुलिस कप्तान से परिचित कराते हैं। इनमें *अवधेश गोस्वामी* की अलग पहचान है। शहडोल मे सक्रिय पुलिस कप्तान के आने से पुलिस फोर्स के जरिये शहडोल जिले में अपराधियों के मन में कानून और खाकी का खौफ पैदा करने का श्रेय उन्हें ही जाता है।
*आईपीएस अवधेश गोस्वामी पुलिस के ईमानदार, तेज-तर्रार और सख्त छवि के अधिकारी*
शहडोल मे बतौर पुलिस अधीक्षक रहते हुए उन्होने समाजिक समरसता बनाने के लिये अपराध को जड़ से समाप्त करने मे कामयाबी हासिल किये। एक ही मिशन,एक ही लक्ष्य, एक ही उद्देश्य को निगरानी में रखते हुए अपराध तंत्र को नस्तनाबूद करने मे पुलिस कप्तान अवधेश गोस्वामी ने सफलता हासिल की और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने मे कामयाब हुए । साथ ही सामाजिक व्यवस्थाओ को ध्यान में रखते हैं समाज के प्रति एक विस्वास जीतने का अभियान चलाया गया है कि समाज में किसी भी तरह के समस्या फल फूल रहे हैं या किसी भी अनेक व्यक्तियों के द्वारा किसी भी समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है तो बिना किसी डर बिना किसी भय के लगाये गये समाजिक शिविरों के माध्यम से सम्बंधित थाना क्षेत्र के प्रभारियो को सूचित कर सकते है एवं बनाये गये हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई साथ ही पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने यह भी कहा कि पुलिस समाज की सुरक्षात्मक अंग है पुलिस की जवाबदेही बनती है कि किसी भी समाज वर्ग के व्यक्तियों को किसी समस्या या परेशानी का सामना करना पड़ता हैं तो उसे तत्काल संज्ञानात्मक तरीके से निवारण किया जाना चाहिए। और पुलिस सामाजिक व्यवस्था से जुड़ी अराजकता को नष्ट करने के लिए लिये कठोरता पूर्वक कार्यवाही भी समय पर करती हो। पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने सभी समाजवर्ग के लोगो को यह विश्वास दिलाया कि पुलिस और समाज का एक पुराना रिस्ता है सभी समाज के लोगो को पुलिस की मदद करने की जरुरत है और निरंतर उस रिस्ते को कायम रखने की जरुरत है जिससे पुलिस को बेहतर व्यवस्था बनाने मे और अपराध को समाप्त करने के लिए पुलिस कामयाब हो सकेगी।
*अपराध समाज का होते है दुश्मन।*
शहडोल जिले के *पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी* ने बताया कि तमाम प्रकार के अवैधानिक कार्य समाज के हिस्से से विपरीत होते हैं। अपराध की वजह यह होती है कि जब हम समाज से हटकर इंसानियत को किनारा करके अपने ह्रदय मे पत्थरों से कील ठोककर जब कोई अपराध करते है तो वो समाज से दुश्मनी का सामना करना पड़ता है । साथ ही श्री गोस्वामी ने यह भी बताया कि अपराध करना स्वयं को धोखे का शिकार बनाने काम है। जिससे शारीरिक,मानसिक,आर्थिक पारिवारिक क्षति पहुचती है। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि अपराध को समाप्त करने के लिए सभी समाजवर्ग के लोगो को सामने आना पड़ेगा और सुधार का रास्ता निकालकर सुरक्षित जीवंतता पर ढाल की तरह प्रयासरत होना पड़ेगा तभी सामाजिकता समरसता बनाने मे और अपराध को उजाड़ने मे कामयाबी हासिल कर पायेगे।
*जनता के साथ बेहतर रिश्ता कायम करे पुलिस।*
*पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी* ने सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किये कि जनता के साथ बेहतर रिश्ता कायम करें। ताकि पुलिस के प्रति अटूट विश्वास लोगों के दिल में हो। कानून पसंद करने वालों को इज्जत दें और अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारी से यह भी कहा कि वे आम लोगों के साथ ऐसा व्यवहार करें ताकि उनका मनोबल बढ़े। बेहतर पुलिसिंग में विश्वास करें। थाना प्रभारी अपने काम में निष्पक्षता व पारदर्शिता दिखावें। जिले के लोग अमन व चैन के साथ कायम रहे और अपराधियों में पुलिस व वर्दी का खौफ हो। उन्होंने कहा कि जिले में क्राइम रोकने के लिए इसके प्रवेश द्वार पर पुलिस की 24 घंटे चौकसी रखने की जरूरत है। रात में थाने के संवेदनशील क्षेत्रों में सघन गश्ती होनी चाहिए। अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई पुलिस पदाधिकारी करें। उन्होंने कहा कि जिले में हत्या, लूट, डकैती,अवैधानिक कार्य व चोरी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने थानेदार को स्पष्ट लहजे में कहा अपराध पर लगाम लगाना होगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.