भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने आज नगरीय निकाय बुढार में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने हेतु घर-घर दस्तक देने के दिए निर्देश

237
Above News

नगर पालिका बुढार में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का मुहिम जारी

शहडोल- कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ. सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में नगरपालिका बुढार क्षेत्रान्तर्गत सभी वार्डाें में कोविड टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। नगरीय निकाय बुढार में शत-प्रतिशत 18 वर्ष के ऊपर के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराने के लिए मतदाता सूची लेकर घर-घर दस्तक देते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्य कराने के निर्देश आज बुढार भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने नगरपालिका अधिकारी बुढार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को दिए और कहा कि दिव्यांग एवं वृद्वजन जो टीकाकरण केन्द्र तक नही पहुंच पा रहे उन तक हम पहुंचकर चलित कोविड-19 एम्बुलेंस के माध्यम से घर-घर पहुंचकर उनका टीकाकरण कराएं। कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर ने अवगत कराया कि टीम द्वारा नगरपालिका बुढार के वार्डाें में मतदाता सूची लेकर घर-घर दस्तक देकर टीकाकरण से वंचित 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का कराया जा रहा है। नगरपालिका बुढार के भुती टोला के वार्ड कं्र. 1,3,10 एवं 11 में टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है साथ ही चलित कोविड-19 एम्बुलेंस के माध्यम से घर-घर दस्तक देकर टीकाकरण से वंचित लोगों का कराया जा रहा है। नगरीय क्षेत्र बुढार में यह प्रयास किया जा रहा है कि आज शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण कार्य कराकर नगरीय निकाय बुढार जिले एवं प्रदेश स्तर पर अपना नाम दर्ज कर सकें। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमएस सागर, नगरपालिका अधिकारी श्रीमती शिवांगी सिंह बघेल, डी0पी0सी0 डाॅ. मदन त्रिपाठी, पार्षद श्रीमती सुहाना पटेल, समाजसेवी श्री साहिल खान, पुष्पेंद्र ताम्रकार, श्री ग्रीन रंगरेज, श्री राकेश त्रिपाठी, नगरपालिका, स्वास्थ्य कर्मचारी सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper