भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल जिले के बुढ़ार नगर में हुआ सौ प्रतिशत वैकसीनेशन बीईओ डी.के निगन ने की अपील

294
Above News

बुढ़ार नगर को 100% वैक्सीनेटेड करने के लिए सराहनीय सहयोग के लिए बधाई ,बीईओ डी.के.निगम ने की अपील

अखिलेश कुमार शर्मा की खास रिपोर्ट

जिले में कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए कलेक्टर डाॅ० सतेन्द्र सिंह द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। उनके द्वारा जिला स्तरीय, विकासखंड स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति को लगातार समय-समय पर मार्गदर्शन दिया जारहा है। जिसके फलस्वरूप शहडोल जिला टीकाकरण में नित्य नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। नगर परिषद बुढ़ार मेे कलेक्टर डाॅ० सतेन्द्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, डीपीसी डाॅ० मदन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एम.एस. सागर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती शिवांगी सिंह बघेल एवं बी.ई.ओ. डी.केे.निगम,नगर परिषद बुढ़ार के अध्यक्ष कैलाश विश्नानी, उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र ताम्रकार तथा नगर परिषद बुढ़ार के पार्षदों तथा सामाजिक एवं राजनितिक संगठने के कार्यकर्ताओ ने सहभागिता में अपार शक्ति को प्रदर्शित करते हुए नगर परिषद बुढ़ार में शत-प्रतिशत 18 वर्ष से उपर के व्यक्तियों का टीकाकरण कराकर प्रदेश स्तर पर नगर परिषद बुढ़ार को नई पहचान दिलाई।इस महाअभियान को सफल बनाने में नगर परिषद बुढ़ार के पार्षदों तथा सामाजिक एवं राजनितिक संगठने के कार्यकर्ताओ एवं बुढ़ार नगर के कर्मचारी, मैदानी अमला, बीएलओ, शिक्षक वर्ग के कर्मचारीयो नेे बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाई। नगर परिषद बुढ़ार के सभी 15 वार्डो मतदाता सूची लेकर घर-घर दस्तक देकर जहाॅ लोगो को टीकाकरण के फायदे बताते हुए उनका टीकाकरण करावाया, वही दिव्यांग एवं वृद्धजनो को टीकाकरण स्थल पर लाकर उनका टीकाकरण कराकर उन्हें घर तक भी पहॅुचाया ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper