2 माह से बिजली बंद ,नया ट्रांसफार्मर लगाने विद्युत कर्मीयो ने 50 रु की दर से करायी वसुली
जमुना मिश्रा (6260843976)
शहडोल । कोरोना काल मे जहां अधिकारी पुरी इमानदारी से जनता के सेवा मे लगे है तथा दिन-रात जनता की समस्या को दुर करने मे लगे है वही कुछ विभाग के एैसे भी अधिकारी कर्मचारी हैै जो आपदा मे अवसर का फायदा उठा रहे है और जमके गरीब ग्रामीणो की गरीबी का फायदा उठा अपनी जेबेभर रहे है ताजा मामला गोहपारु विद्युतमंडल का है जहां क्षेत्र के ग्रामीण विद्युतमंडल के कर्मचारीयो के कार्य से बेहद परेशान है वही विद्युतमंडल अधिकारी मलाई खाकर कुम्भकर्णीय निद्रा सोरहा है क्षेत्र कि जनता की समस्या सुनकर भी अनसुना कर देते है गोहपारु क्षेत्र के ग्रामीण विद्युतमंडल अधिकारी से हो रहे परेशान।
50 रुपये के चंदेे से लगेगा नया ट्रासफार्मर
गोहपारु विद्युतमंडल अंतर्गत ग्राम मोहतरा विगद 2 माह से बिजली बंद बताया जारहा है जब बेबाक शक्ति समाचार की टीम को ग्रामीणो ने जानकारी दी और जब टिम ने वहा के ग्रामीणो से मिलकर उनकी समस्या पुछा तो ग्रामीणो ने बताया की विगद 2 माह से बिजली बंद है जिसका मेन कारण है.यादव मोहल्ले का ट्रास्फार्मर जल गया है वही ग्रामीणो ने बताया कि गोहपारु विद्युुत मंडल के यादव लाईन मैन ने ग्राम के मोहल्ले के घरो से नया ट्रांस्फार्मर लगाने के लिए 50 रुपये की दर से वसुली भी करवाया ग्राम मे बिजली बंद हुये 2माह वित गये यादव लाईन मैन ने प्रतेक घरो से 50रुपये की दर से वसुली भी करवा ली पर नतो नया ट्रास्फार्मर लगा नही बिजली चालु हुयी वही ग्राम मोहतरा के यादव मोहल्ले मे लगभग 60 – 70 घर से ज्यादा घरों के लोगो अधेरों रहनें कों मज़बूर है पर समस्या पर ध्यान नही दिया जारहा है ग्रामीण त्रस्त गोहपारु विद्युत मंडल के अधिकारी मस्त।
जला ट्रांस्फार्मर गोहपारु विद्युत मंडल अधिकारी की कार्यप्रणाली की खोल रहा पोल :-
मोहतरा के ग्रामीणो ने विद्युत मंडल अधिकारी को कई बार जले ट्रांस्फार्मर की फोन पर दि जानकारी पर गोहपारु विद्युत मंडल के साहब मलाई खाने मे इतने व्यस्त है कि गरीब ग्रामीणो की समस्या पर ध्यान देना भी उचित नही समझते है वही आये दिन विजली गुल रहती है ग्रामीणो की शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नही हो पाता है विद्युत मंडल के अधिकारी की लापरवाह पुर्ण कार्यप्रणाली से ग्रामीण काफी परेशान है वही ग्रामीणो ने बताया कि हम विजली विभाग के कर्मचारीयो को समस्या बताते है तो सीधे कहा जाता है अभी फाल्ट हो गया है समय लगेगा वहीं घंटो विजली बंद रहती तथा 2माह से ट्रांस्फार्मर जला पडा है अभी तक गोहपारु विद्युत मंडल ने नया ट्रांस्फार्मर नही लगाया वही लाईन मैन के द्वारा 50 रुपये की दर से घरो से वसुली भी करवाली गयी है मोहतरा के ग्रामीणो ने जिले के अतिसंवेदन शील कलेक्टर महोदय डां सतेन्द्र सिंह से मांग की है की मामले की जांच करवाई जाय तथा पैसे वसूलवाने वाले के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाय तथा ग्राम मोहतरा मे नया ट्रांस्फर्मर लगवा कर हम गरीब ग्रामीणो की समस्या का समाधान किया जाय ।
जब सरप्लस बिजली है तो अघोषित कटौती क्यों – आशीष मिश्रा
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आशीष मिश्रा ने ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती पर कड़ी अप्पती जताते हुए कहा है कि बिजली विभाग की मनमानी बंद हो । जब मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से ये कहा जाता है कि मध्य प्रदेश में सरप्लस बिजली है तब इस प्रकार की कटौती क्यों किया जा रहा है । अगर इसी तरह बिजली कटौती जारी रहेगी तो बिजली विभाग के खिलाफ एक बड़े जनांदोलन करने के लिए आगे आना होगा ।इस लिए मेरी मांग है कि जल्द से जल्द बिजली कटौती बंद की जाए और लो वोल्टेज की समस्या को भी सुलझाया जाए ।जिसके कारण लोगों को आराम पहुंच सके।
इनका कहना है
मेरी जानकारी मे नही है आपने वताया है अभी जेई गोहपारु से बात करता हूं वहां के लोगो का कुछ बिल बकाया है मै जल्द ही नये ट्रांस्फार्मर की व्यवस्था करवाता हूं रही बात 50रुपये वसुलने की तो उसको भी दिखवाता हूं।
आर.सी.पटेल डी.ई.शहडोल



Subscribe to my channel
Comments are closed.