भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जनजागरूकता पैदा करने चलाये जायेंगे प्रचार वाहनकलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना!

254
Above News

कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने स्वयंसेवी संस्था गरीब नवाज कमेटी द्वारा चलाये जा रहे प्रचार वाहनों को आज दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गरीब नवाज कमेटी के प्रमुख श्री इनायत अली के अनुसार उनकी संस्था द्वारा शहर के लोगों को खासतौर पर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के लोगों को प्रचार वाहनों के जरिये कोरोना की वैक्सीन लगाने प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा कोरोना वैक्सीन लगाने लोगों को जागरूक करने तीन प्रचार वाहन तैयार किये गये हैं।
कलेक्टर श्री शर्मा ने प्रचार रथों को रवाना करते समय गरीब नवाज कमेटी के कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता पैदा करने किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इसके लिए संस्था के सभी सदस्यों को साधुवाद भी दिया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper