डी.ई. साहब के आदेश के बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर
जमुना मिश्रा ,(6260843976)
शहडोल । गोहपारू बिजली विभाग का माजरा कुछ और ही चल रहा है इन दिनों जेई साहब मलाई खाने में काफी व्यस्त हैं आर. सी. पटेल. डी. ई. शहडोल के द्वारा बताया गया कि मेरे मेरे पास जैसे ही जानकारी आई की ग्राम मोहतरा का यादव मोहल्ले के ट्रांसफार्मर 2 माह से बंद है तत्काल गोहपारु जे.ई को आदेश किया गया कि तत्काल ट्रांसफार्मर बदली जाए जिसमें ग्रामीणों को परेशानी ना हो
आखिर क्यो आदेश के बाद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया
आदेश के चार दिन बीतने के बाद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया आखिर गोहपारु विधुत विभाग की जानकारी के बाद भी मोहतरा के यादव मोहल्ले का क्यो ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया पहले तो ग्रामीणों को बिजली का बिल बकाया है बता के 2माह् तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया फिर ग्रामीणों के द्वारा बकाया बिजली बिल जमा करने के बाद डी.ई.शहडोल के द्वरा ग्रामीणों को झूठा अश्वासन देदी गई की 1या 2 दिन मे ट्रांसफार्मर बदल दिया जायेगा लेकिन अभी तक मोहल्ले का ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
गोहपारू बिजली विद्युत विभाग के कर्मचारी जब विभाग के डी.ई.शहडोल की बात नहीं सुनते तो आम ग्रामीणों का बात कहा सुना जाय ग्रामीणों ने फिर जिले के अति संवेदन सील कालेक्टर महोदय से गुहार लगाई है की लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही की जाय ओर मोहल्ले का ट्रांसफार्मर बदला जाए।
ट्रांसफार्मर क्यो नहीं बदला गया ग्रामीण जवाब माँग रहे है ।
जे ई साहब को कम से कम दस बार फोन लगाया गया लेकिन उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा गया
बेबाक़ शक्ति संवादाता जमुना मिश्रा के द्वारा डी.ई.आर.सीं.पटेल जी को लगातार वाट्सऐप के द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं बदलने जानकारी दी गई ओर गोहपारू जे.ई. साहब् द्वारा फोन हि रिसीव नहीं की जाती


Subscribe to my channel
Comments are closed.