पिकअप में भरी लाखों रुपए की अवैध शराब जब्त, आरोपी फरार
शहडोल। जिले में अवैध कार्यों में लगाम लगाने के लगातार पुलिस अधीक्षक अवधेश गौस्वामी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य के द्वारा लगातार थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए है जिसमें बीती रात्रि जिले की जयसिंहनगर पुलिस ने ब्यौहारी एसडीओपी भास्कर द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध शराब जब्त की है। जानकारी के मुताबिक जयसिंहनगर पुलिस को रूटीन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक यूटिलिटी पिकअप जिसका नंबर एमपी 19 जीए 5604 है वह शहडोल से रीवा तरफ आ रही है जिसमें अवैध शराब लोड है और जो शराब है वह सुनील सेंगर ठेकेदार बुढार की दारू है।
पुलिस ने उक्त वहां जो आते देख रोकने का प्रयास किया गया लेकिन उसका ड्राइवर रोका नहीं और गाड़ी लेकर भागने लगा तब गाड़ी का थोड़ी दूर पीछा किया गया ,तब वह गाड़ी खड़ी करके और जंगल तरफ अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया उक्त वाहन की तलाशी लेने पर मौके पर दारू 120 पेटी गोवा जिसमें 6000 पौआ शीशी,15 पेटी आरसी जिसमें 180 बॉटल, जब्त हुई है, अनुमानित कीमत,9 लाख सन्ताननवे हजार रुपए यूटिलिटी पिकअप कीमत 8 लाख रुपए कुल कीमत 17 लाख सन्ताननवे हजार रुपए आंकी गई है। जिस पर आरोपी शराब ठेकेदार सुनील सेंगर वाहन मालिक आकाश कुशवाहा एवं ड्राइवर पर प्रथम दृष्टया धारा 34/2 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा ,उपनिरीक्षक राम प्रसाद प्रजापति ,सहायक उपनिरीक्षक गया प्रसाद आरक्षक नीरज, शिशिर, अर्जुन की प्रमुख भूमिका रही।




Subscribe to my channel
Comments are closed.