भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बड़ी खबर: हाइवे पर कार व बाइक की भिड़ंत में युवती की हुई मौत, युवक घायल

311
Above News

हाइवे पर कार व बाइक की भिड़ंत में युवती की हुई मौत, युवक घायल

जमुना मिश्रा की रिपोर्ट….

अनूपपुर/कोतमा।आज नेशनल हाइवे मार्ग क्रमांक 43 में आज दिनांक 11 जुलाई को एक गम्भीर दुर्घटना घटित हुई घटना लगभग दोपहर 11 बजे की है। जहां नेशनल हाइवे 43 में अनुपपुर की तरफ से जा रही कार क्रमांक CG, 16, CL, 2013 में कोतमा की तरफ से आ रहे बाइक सवार एक युवक व एक युवती जो ग्राम रेउला की ओर बाइक क्रमांक MP, 65, MD, 7988 से जा रहे थे जिनकी हाइवे के केशवाही चौराहे में जोरदार भिड़ंत हो गयी। जिसके दौरान घटना स्थल पर ही बाइक सवार युवती की मौत हो गयी। टक्कर इतनी भीषड थी कि कार हवा में होकर खेत मे जा घुसी कार में तीन युवक व एक महिला व एक युवती सवार थे। जो अनुपपुर से ट्रेन से आये परिवार को लेकर लौट रहे थे। बाइक सवार रेउला निवासी युवती ओमवती उम्र 18 वर्ष युवक विक्रम सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी कोलमी झीक बिजुरी के पास दोनो जीजा साली बताए जा रहे है व वाहन कार मनेन्द्रगढ़ के विनोद चौहान की बताई जा रही है जिसे वाहन चालक राज चौहान चला रहा था। घटना की सूचना पर कोतमा थाना प्रभारी राकेश वैश्य दल बल सहित घटना स्थल पर पहुंचे व घायल युवक को थाने के वाहन में लोडकर अस्पताल भिजवाए व खेत मे घुसी कार को निकलवा कर थाने भिजवाकर घटना स्थल पर जमा भीड़ को हटाकर यातायात व्यवस्थित किये। कोतमा थाना प्रभारी राकेश वैश्य द्वारा घटना स्थल पर शव वाहन को बुलाकर मृतक युवती को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था किये व कोतमा पुलिस द्वारा दुर्घटना की जांच व अग्रिम कार्यवाही की जा रही है

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper