मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा 12 जुलाई कलेक्टर शहडोल को सौंपेगा ज्ञापन
अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850)
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के जनपद सी.ई.ओ./उपयंत्री द्वारा अधिकारियों की प्रताड़ना से की गई आत्महत्या के विरोध में दोषी अधिकारियोंपर एफ.आई.आर. दर्ज करने एवं संयुक्त मोर्च के समस्त संगठनों की अनार्थिक मांगों की निराकरण 7 दिवस में किये जाने के सम्बन्ध में।(पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी/कर्मचारियों के संगठनों का संयुक्त महासंघ)।12 जुलाई 2021 को ज्ञापन कलेक्टर शहडोल को समय 12:30 बजे दिया जाएगा ।समस्त ब्लॉक एवं जिला पदाधिकारी सुबह 11:00 बजे ब्लॉक के पदाधिकारी अपने अपने जनपद पंचायत मुख्यालयों में एक-एक दिन का सामूहिक अवकाश व एक दिवसीय लॉक डाउन हड़ताल पर रहकर एकत्रित होकर समय 12:30 बजे अनुविभागीय अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौपेगे ।
शहडोल। मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी/ कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा संगठन के प्रांतीय आह्वान पर ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों के ऊपर अनावश्यक अत्यधिक कार्य के प्रगति का दवाब के कारण दो अधिकारियों द्वारा पूर्व में किए गए आत्महत्या के दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने संबंधी तथा अनावश्यक कार्य के दबाव को लेकर सभी संगठनों की जायज मांगों को लेकर दिनांक 12 जुलाई 2021 को शहडोल जिले के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के समस्त कर्मचारी/अधिकारी संगठन जिसमें पंचायत सचिव संगठन, ग्राम रोजगार सहायकसंगठन ,पी.सी.ई.ओ. संगठन. , एन.आर.एल.एम. कर्मचारी अधिकारी संगठन , डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन एवं सहायक ग्रामीण विकास विभाग अभियंता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत संगठन, स्वच्छता मिशन के अधिकारी कर्मचारी संगठन एवं मनरेगा योजना अंतर्गत कार्य करने वाले संविदा कर्मचारी एवं संगठन के समस्त ब्लॉक एवं जिला पदाधिकारी सुबह 11:00 बजे ब्लॉक के पदाधिकारी अपने अपने जनपद पंचायत मुख्यालयों में एक-एक दिन का सामूहिक अवकाश व एक दिवसीय लॉक डाउन हड़ताल पर रहकर एकत्रित होकर समय 12:30 बजे अनुविभागीय अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौपेगे तथा जिला स्तर के पदाधिकारी गण जनपद पंचायत सोहागपुर के सभाकक्ष में एकत्रित होंगे जहां पर जिला स्तर का ज्ञापन कलेक्टर महोदय को समय 12:30 बजे दिया जाएगा ।
अतः समस्त महानुभावों से अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी अपने-अपने जनपद एवं जिले के स्थान में निर्धारित समय 11:00 बजे आवश्यक रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे ज्ञापन का प्रारूप आज सायं 8:00 बजे तक सभी लोगों को प्रेषित कर दिया जाएगा। सभी संगठनों के पदाधिकारी गण सामूहिक अवकाश हेतु अपने अपने संबंधित अधिकारियों को लेख करें ।
मनोज कुमार मिश्रा जिला अध्यक्ष संविदा अधिकारी कर्मचारी संगठन जिला शहडोल मध्य प्रदेश ने बताया की ब्लॉक अध्यक्ष समस्त मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं जिला अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों से मेरा अनुरोध है कि उक्त ज्ञापन तैयार करा कर कल अपने ब्लॉक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी महोदय या तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे और मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारी समस्त मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के लोग जनपद पंचायत सोहागपुर में प्रातः 11:00 बजे उपस्थित होंगे जहां श्रीमान कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जावेगा।






Subscribe to my channel
Comments are closed.