कलेक्टर की मेहनत पर फेर रहे पानी नगर पालिका सीएमओ,उमरिया नगर की सफाई व्यवस्था चौपट
नगर पालिका उमरिया में एक कर्मचारी के हाथ में है सफाई व्यवस्था नगर की जनता हो रही परेशान
शहडोल /उमरिया । शासन के आयुष जल संसाधन राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामकिशोर नानो कावरे सुबह-सुबह अचानक शहर की बस्तियों में पहुंच गये इस दौरान नगर के वाडो की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जहां पर कचरे का ढेर देख प्रभारी मंत्री ने हटाने के निर्देश दिए एवं नगर पालिका परिषद प्रशासनिक भवन की साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए जहां एक और जिले के मुखिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव लगातार शहर को साफ स्वच्छ रखने का प्रयास कर रहे हैं तो दूसरी ओर नगरपालिका के सीएमओ शशि कपूर गढ़पाले द्वारा नगर की साफ-सफाई सही तरीके से नहीं कराई जाती।
1 हफ्ते से नहीं चल रहा नगर पालिका मैं कंप्यूटर नेट
नगर पालिका उमरिया में रसीद कटाने के लिए 1 हफ्ते से काट रहे चक्कर कंप्यूटर में बैठे कर्मचारी द्वारा बताया जाता है कि नेट नहीं चल रहा जिसके चलते रसीद नहीं कट सकती।
नगर पालिका उमरिया के चक्कर लगाती जनता
वार्ड नंबर 19 विकटगंज निवासी कुसुम नापित ने बताया कि मैं सेफ्टी टेन्क साफ करने के लिए 5/7/21 को नगरपालिका उमरिया में आवेदन दि हूं लेकिन आज दिनांक तक नगरपालिका उमरिया द्वारा सेफ्टी टेन्क की सफाई नहीं कराई गई।
इसका कहना है
जब हमने नगर पालिका सीएमओ शशि कपूर गढ़पाले से बात की तो उनका कहना है की कर्मचारी छुट्टी में गया हुआ है जिसके कारण सफाई कराना संभव नहीं है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.