खजराना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करत आरोपी को पकडा
● आरोपी से 10 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती लगभग 50,000-/- रूपये का बरामद। ●
● आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी, ब्राउन शुगर के सौदागरों के खुलासा सम्भावित ●
इंदौर/ खजराना। शहर में अवेध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले आरोपियो की धरपकड व आरोपियो के विरूध विधिसंगत आवश्यक कार्यवाही करने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री मनीष कपुरिया द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पुर्व) श्री आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पुर्व) (जोन-2)श्री राजेश रघुवंशी व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह राठौर के निर्देशन मे थाना खजराना द्वारा 10 ग्राम अवेध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को गिरफ्त मे लिया गया।
दिनांक 11 जुलाई 2021 रात्रि मे मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति स्टार चौराहा बस स्टैंड पर अवेध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने खडा हैं। सूचना पर विश्वास कर आमिर पिता मेहमूद खान उम्र 27 साल निवासी झुमरु कॉलोनी खजराना इंदौर को
घेराबंदी कर पकड़ा जिसकी विधिवत तलाशी लेते अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कीमती लगभग 50,000-/- रूपये का जप्त किया ।
उक्त पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 8/21 ndps act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी के विरूध विधिक कार्यवाही पुर्ण की गई तथा आरोपी से बारीकी से पूछताछ जारी हैं, जिससे ब्राउन शुगर के सौदागरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा, सहायक उप निरीक्षक राकेश चौहान, आरक्षक लोकेन्द्र व आरक्षक शशाक चौधरी की सराहनीय भुमिका रही।


Subscribe to my channel
Comments are closed.