भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अत्यंत हर्षोल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा

219
Above News

सुभाष  जयसवाल मो. नं. (8878885059)

शहडोल ।भगवान जगन्नाथ जी स्वामी की रथ यात्रा अत्यंत हर्षोल्लास के साथ दोपहर 12.00बजे मोहनराम मंदिर शहडोल से प्रारंभ की गई ,दोपहर 3.00बजे पंचायती मंदिर में यात्रा का समापन किया गया।कोविड -19 के कारण विगत वर्षों के यात्रा स्वरूप में व्यापक संसोधन करते हुए इस बार यात्रा का स्वरूप काफी संक्षिप्त किया गया था।मोहनराम मंदिर से यात्रा गणेश मंदिर,वापस -गांधी चौक-गंज -न्यू गांधी चौक,-पुराना गांधी चौक-होते हुए पंचायती मंदिर में यात्रा का समापन किया गया।

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के संयोजक चन्द्रेश द्विवेदी एड एवं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र दुबे ने बताया कि कोविड-19 नियमो का पूरी तरह पालन करते हुए काफी कम लोगो की उपस्थिति में भगवान जगन्नाथ जी की प्रतीकात्मक यात्रा निकाली गई।

               ये रहे यात्रा में शामिल

यात्रा में आयोजन समिति के अध्यक्ष -नरेंद्र दुबे,संयोजक- चन्द्रेश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह,कांग्रेस जिलाध्यक्ष -आजाद बहादुर सिंह, मुख्य पुजारी लवकुश प्रसाद शास्त्री,गिरधर प्रताप सिंह,श्री मती अमिता चपरा,योगेंद्र प्रकाश चतुर्वेदी, पदम खेमका,हरेन्द्र मिश्रा,रमेश त्रिपाठी एड.,राजकुमार खरया, सूर्यकांत मिश्रा,श्री मती कल्याणी वाजपेयी,राजाराम पाण्डेय,सुदीप शुक्ला,संतोष मिश्रा कक्का,अजीत सिंह,विनय चतुर्वेदी,रविन्द्र वर्मा,राहुल द्विवेदी,अमन शुक्ला,सहित आयोजन समिति के सदस्यगण शामिल थे।

    जगह जगह किया गया भगवान का पूजन

भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में इस बार सिर्फ आयोजन समिति के सदस्यगण ही शामिल थे शेष सभी श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों व दुकानों के सामने भगवान जगन्नाथ जी की आरती उतारकर पूजन अर्चन किया,अनेक स्थानों पर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए बंद पाउच में पेयजल की व्यवस्था की गई थी।भगवान जगन्नाथ जी का रथ परंपरा अनुसार मुख्य रथ वाहक सुरेंद्र हलवाई,के नेतृत्व में सत्येंद्र सराफ,दिवाकर सेन,राहुल वर्मन,सुदीप सोनी,शनि गुप्ता,अर्जुन वर्मन,पुष्पेंद्र नामदेव,रमेश सेन,अनिकेत वाजपेयी ने तपती धूप में नंगे पांव भगवान भगवान जगन्नाथ जी का रथ अत्यंत उत्साह के साथ खींचा।

     चुस्त दुरुस्त रही याता यात व सुरक्षा व्यवस्था

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री व्ही डी पाण्डेय,उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी,नगर निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ला,सूबेदार अभिनव राय के कुशल नेतृत्व में यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद थी।

  कोविड -19 नियमो का कड़ाई से किया गया पालन

रथ यात्रा के दौरान कोविड -19 नियमो का पूरी तरह से पालन किया गया मास्क,सेनेटाइजर,व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भगवान जगन्नाथ जी की भव्य यात्रा निकाली गई।

        अध्यक्ष- संयोजक ने किया धन्यवाद ज्ञापन

आयोजन समिति के संयोजक चन्द्रेश द्विवेदी,व अध्यक्ष नरेंद्र दुबे,मुख्य पुजारी पंडित लवकुश शास्त्री,ने जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,पत्रकार बंधुओं,नागरिकों व श्रद्धालुओं द्वारा किये गए सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper