बडी खबर: MP में 29 IAS अफसरों के तबादले
8 जिला पंचायत CEO बदले; शेर सिंह मीना अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सोहागपुर जिला शहडोल को अपर कलेक्टर जिला जबलपुर बनाया, राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अफसरों की नई पदस्थापना ।
भोपाल: शिवराज सरकार ने 29 IAS अफसरों का तबादला कर दिया है। ये अफसर जिला पंचायतों व जिलों में अपर कलेक्टर व SDO (राजस्व) पदस्थ थे। श्री शेर सिंह मीना (2017)अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सोहागपुर, जिला शहडोल को अपर कलेक्टर जिला जबलपुर नई पदस्थापना की गई है इंदौर स्मार्ट सिटी में CEO शीलता पटले को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। पटेल के स्थान पर मंदसौर जिला पंचायत में CEO ऋषभ गुप्ता को पदस्थ किया गया है। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अफसरों की नई पदस्थापना की गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार देर शाम 3 अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इसके मुताबिक 8 जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को बदला गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश को छिंदवाड़ा जिला पंचायत में CEO पद से हटाकर नगरीय प्रशासन व विकास में अपर आयुक्त बनाया गया है।






Subscribe to my channel
Comments are closed.