भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बडी खबर:साढ़े 6 करोड़ का आसामी भू-सर्वेक्षण अधिकारी, लोकायुक्त की रेड में घर से मिली सोने की 1 किलो की ईंट

274
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा की खास रिपोर्ट……(7999140850)

शहडोल। जिले लोकायुक्त टीम रीवा के द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुनेंद्र कुमार दुबे के घर में छापामार कार्यवाही। कृषि विभाग के भूमि संरक्षक सर्वे अधिकारी मुनेंद्र कुमार दुबे के घर में लोकायुक्त टीम रीवा के द्वारा शिकायत मिलने के बाद छापामार कार्यवाही करते हुए १किलो की सोने की ईट बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि कई शिकायतों के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले पर लोकायुक्त टीम द्वारा छापा मारकर कार्यवाही की गई है। बताया जा रहा है कि कृषि विभाग में कई प्रकार के भ्रष्टाचार करते हुए करोडो रूपए का घोटाला दुबे द्वारा किया गया है। काले धन की कमाई को सोने के ईट में बदल कर रखा गया था टीम द्वारा बताया गया है ।

शहडोल स्थित आवास पर भी छापा भू-सर्वेक्षण अधिकारी मुनेंद्र कुमार दुबे के शहडोल स्थित आवास पर भी लोकायुक्त की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। दुबे के शहडोल के पटेल नगर स्थित आवास पर बैंक, पोस्ट ऑफिस, एलआईसी समेत अन्य दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। शहडोल पहुंचे रीवा लोकायुक्त टीम के सब इंस्पेक्टर डीएस मरावी ने बताया का आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमार कार्रवाई की गई है।उमरिया जिले के मानपुर तहसील में भू-सर्वेक्षण अधिकारी के तौर पर पदस्थ मुनेंद्र कुमार दुबे के रीवा स्थित आवास पर लोकायुक्त ने छापेमारी की है।लोकायुक्त की जांच में भू-सर्वेक्षण अधिकारी की साढ़े 6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है। मुनेंद्र कुमार के घर से 1 किलो वजनी सोने की ईंट भी बरामद की गई है। मुनेंद्र के घर पर 60 लाख कैश और 68 लाख रुपए का सोना-चांदी बरामद हुआ है। भ्रष्ट अधिकारी को छापेमारी की भनक न लगे इसलिए लोकायुक्त ने सुबह 5 बजे दबिश दी थी।
सुबह 5 बजे की छापेमार कार्रवाई 
मुनेंद्र कुमार के घर सुबह 5 बजे से ही लोकायुक्त की छापेमार कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि मुनेंद्र कुमार के घर में बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए गए हैं। ऐसे में दस्तावेजों की जांच के चलते यह कार्रवाई देर रात तक चलने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल मुनेंद्र कुमार दुबे कहां है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है ।

भू सर्वेक्षण अधिकारी के घर लोकायुक्त की रेड छापेमारी में क्या-क्या मिला ?

अधिकारी मुनेंद्र कुमार के नाम पर शहडोल में 3 मंजिला मकान, भोपाल के कोलार रोड पर दो घर, रीवा में तीन मकान और चार दुकान, रीवा में एक जमीन एक प्लॉट, रीवा के लोही गांव में फॉर्म हाउस, रीवा के ही ढेरा गांव में फॉर्म हाउस और 3 मकान, रीवा के चिरहुला में एक प्लॉट मिला है। मुनेंद्र की पत्नी के नाम पर रीवा के गंज गांव में जमीन, मौजा समान गांव में जमीन, पत्नी के पास से सोने की ईंट समेत करीब 70 लाख रुपए के जेवरात मिले है।घर में 9 वाहन, बैंक खातों में 60 लाख जमामुनेंद्र के घर में कुल 9 वाहन मिले हैं जिनमें 6 दोपहिया वाहन, 1 तीन पहिया वाहन और 2 चारपहिया वाहन मिले हैं. अलग-अलग बैंक खातों में करीब 60 लाख रुपए होने की जानकारी भी लोकायुक्त को मिली है।6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा1 किलो वजन की सोने की ईंट बरामदभू-सर्वेक्षण अधिकारी मुनेंद्र कुमार दुबे उमरिया के मानपुर तहसील में पदस्थ है।लोकायुक्त की टीम ने मुनेंद्र कुमार के भोपाल, शहडोल, उमरिया और रीवा स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की. मुनेंद्र कुमार के घर पर लोकायुक्त ने बड़ी संख्या में रजिस्ट्रियां और कई बैंक अकाउंट की पासबुक बरामद की है। इस छापेमारी में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली चीज सोने की एक ईंट मिलना है ।भू-सर्वेक्षण अधिकारी के घर से जो सोने की ईंट मिली है, उसका वजन 1 किलो ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper