आईजी-कप्तान ने महेन्द्र सिंह को बैच लगाकर दी बधाई
डीएसपी बनने पर केक
काटकर दी बधाई
शहडोल। जिले के बुढार थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान को डीएसपी बनाए जाने पर केक काटकर बधाई दी गई और बैच लगाया गया डीएसपी का तमगा लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जी जनार्दन, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी उपस्थित रहे, महेंद्र सिंह चौहान 2018 में जबलपुर से ट्रांसफर होकर बुढार थाना प्रभारी की कमान संभालते हुए लगभग 3 वर्ष तक बने रहे और इन 3 वर्षों में गांजा, हत्या का खुलासा, सट्टा, जुआ, सूदखोरी आदि के कई बड़े मामलों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए पूरे क्षेत्र को शांत एरिया में बदल कर रख दिया था।
गरीबो का बने सहारा
श्री चौहान ने अपराधों को लगाम लगाने के साथ-साथ कोविड-19 लॉकडाउन के समय पदयात्रा कर घर पहुंचने वाले हजारों लोगों को उनके गृह ग्राम तक छुड़वाने का भी काम बखूबी करते रहे और 24 घंटा कर्तव्य निभाते हुए क्षेत्रीय लोगों के बीच जाकर बेसहारा गरीब लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराते रहे हैं, निश्चित रूप से जिले के लिए एक बहुत ही सम्मान की बात है और अपने कर्तव्य को निभाने के एवज में आज इंदौर के डीएसपी बनाए गए हैं, इसके लिए पूरे क्षेत्र के अनेक समाजसेवी संस्थाओं ने भी बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।



Subscribe to my channel
Comments are closed.