भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पर्यटन नगरी अमरकंटक में 100% टीकाकरण संपन्न

239
Above News

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण टीम को दी शुभकामनाएँ

रिकार्ड 4 हजार 732 लोगों को कोविड टीका लगाया गया

अनूपपुर।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने अनूपपुर जिले में 100% टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने वाली नगर परिषद अमरकंटक को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल करने पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, पुष्पराजगढ एसडीएम अभिषेक चौधरी, टीकाकरण दलों, सेवा भावी संगठनों, स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के जनप्रतिनिधियो, अधिकारी-कर्मचारी , जन अभियान परिषद के वालेन्टियर्स को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं । उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सुश्री मीना के कुशल मार्गदर्शन एवं एसडीएम श्री चौधरी के नेतृत्व में कोरोना महामारी के नियंत्रण एवं बचाव के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत नगर परिषद अमरकंटक क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक विधानसभा निर्वाचन मतदाता सूची के अनुसार भाग संख्या 267 से 273 तक के संबंधित बीएलओ एवं नगरी परिषद कर्मचारियों के संयुक्त सत्यापन द्वारा प्रदत आंकड़ों के अनुसार नगर परिषद अमरकंटक में कोरोना वैक्सीनेशन (प्रथम डोज) का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper