कमला प्रसाद वर्मा म.प्र.कर्मचारी कांग्रेस के शहडोल संभागीय अध्यक्ष बने
शहडोल।म0प्र0 कर्मचारी काग्रेस के संविधान के नियमावली की धारा 36 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये श्री कमला प्रसाद वर्मा वनपाल वन परिक्षेत्र बुढ़ार वन मण्डल दक्षिण शहडोल को मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस शहडोल संभाग शहडोल कासंभागीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया जाता है।म0प्र0 शासन, सामान्य प्रशासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी स्थानान्तरण नीति क्रमांक एफ 6-1/ 2019/एक/9, भोपाल दिनाक 04.06.2019 के बिन्दु क्रमांक 11.17 एवं म0प्र0 शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्र. एफ-6-1/ 2021/एक/9 भोपाल दिनाक 24.06.2021 के बिन्दु क्र. 33 में जारी स्थानान्तरण नीति के परिपालन में म0प्र0शासन से मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को स्थानान्तरण से छूट देने संबंधी जारी आदेश में दिये गये निर्देशानुसार श्री कमला प्रसाद वर्मा को म0प्र0 शासन द्वारा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन का पदाधिकारी होने के परिणाम स्वरूप स्थानान्तरण से छूट की पात्रता है, यह इनकी प्रथम पदावधि है।आपको निर्देशित किया जाता है आप जिला शहडोल, उमरिया, अनूपपुर जिले के जिला अध्यक्षों के सहयोग से संगठन को सुदृढ एवं गतिशील तथा कर्मचवारी हित में सक्रियता प्रदान किये जाने हेतु संभागीय अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर संगठन के दायित्वों का निर्वहन करते हुये संभागीय कार्यकारिणी का 15 दिवस के अन्दर गठन कर प्रान्तीय निकाय को अवगत करायें।


Subscribe to my channel
Comments are closed.