भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनांतर्गत 7 अगस्त 2021 को होगा अन्नोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

229
Above News

शहडोल- अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजनांतर्गत 7 अगस्त 2021 को प्रातः 11:00 बजे अन्नोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत हर नागरिक की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनएफएसए से सभी हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अतिरिक्त 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रति माह नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण, मई से नवंबर तक किया जा रहा है। हितग्राहियों को योजना के प्रति और जागरूक बनाने हेतु माह अगस्त में 7 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र शहडोल, विधायक जयसिंहनगर, जैतपुर एवं ब्योहारी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जिला शहडोल, जिला संयोजक कोविड-19 शहडोल, पुलिस अधीक्षक जिला शहडोल, वन मंडलाधिकारी वन मंडल उत्तर एवं दक्षिण शहडोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल, अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज शहडोल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शहडोल, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय शहडोल, कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शहडोल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को स्थानीय उचित मूल्य की दुकान पर 7 अगस्त 2021 को उपस्थित होने हेतु आग्रह किया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper