भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एस.डी.एम की होगी नियुक्ति एवं पत्रकारों के लिए बनेगा भवन

301
Above News

शहडोल:-एस.डी.एम की होगी नियुक्ति एवं पत्रकारों के लिए बनेगा भवन:- पत्रकारों द्वारा जब यह सवाल उठाया गया के जिले में चार एस.डी.एम की जरूरत है जबकि हाथ एक एस.डी.एम के भरोसे काम चल रहा है जिससे आम आदमी का काम प्रभावित होता है इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि वे शीघ्र ही शासन स्तर से जिले में एस.डी.एम की नियुक्ति करवाएंगे l पत्रकारों ने बताया कि एकमात्र दिलीप पांडे जयसिंह नगर एस.डी.एम है जिन्हें जैतपुर एवं सोहागपुर का भी प्रभार दिया गया है उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हो चुका है शारीरिक रूप से वे अस्वस्थ हैं ऐसी स्थिति में उन्हें रिलैक्स की जरूरत है इसलिए मानवीय दृष्टिकोण से भी जिले में एस.डी.एम की नियुक्ति होनी चाहिए l इसके अलावा शहडोल संभागीय मुख्यालय की  सड़कों की बदहाल स्थिति के बारे में भी प्रभारी मंत्री का पत्रकारों ने ध्यान आकृष्ट किया कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों के लिए भवन निर्माण कराए जाने के संकल्प को प्रभारी मंत्री ने एक बार फिर बल दिया है और कहा है कि शीघ्र ही पत्रकारों के लिए सर्व सुविधा युक्त भवन बनेगा l गाड़ी में काली फिल्म का मामला = मंत्री जी ने दिखाया बड़प्पन:- शहडोल जिले के  प्रभारी मंत्री  एवं  प्रदेश शासन के राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड जनजाति कल्याण विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री  रामखेलावन पटेल की पत्रकार वार्ता में जिला प्रशासन की लापरवाही  और खामियों का  मुद्दा छाया रहा l गौरतलब है कि प्रभारी मंत्री को शहर में भ्रमण के लिए एक ऐसी गाड़ी उपलब्ध कराई गई जिसमें काली फिल्म लगी हुई थी जबकि गाड़ियों में काली फिल्म प्रतिबंधित है नियमों का ध्यान रखते हुए प्रभारी मंत्री ने बड़प्पन दिखाया और यातायात अधिकारी को स्वयं बोलकर जुर्माना की रसीद कटवाया और गाड़ी से काली फिल्म निकलवाईl इस घटना के संबंध में पत्रकार वार्ता में जब पत्रकारों ने जिला प्रशासन और प्रोटोकाल अधिकारी की खामियों की तरफ इशारा किया तब भी मंत्री जी ने बड़े ही बेबाकी से कहां की मैं नियमों का पालन करने पर विश्वास रखता हूं इसलिए मैंने स्वयं गाड़ी का चालान करवा दिया जहां तक किसी की गलती का सवाल है तो भूल किसी से भी हो सकती है फिर भी इस बात की जांच करा दी जाएगी की प्रोटोकॉल अधिकारी ने ऐसी गाड़ी क्यों उपलब्ध कराईl। कोविड- से मरे लोगों का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने भटक रहे परिजन:- आज उच्च विश्रामगृह में जिले के पत्रकारों से प्रभारी मंत्री  ने चर्चा के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहां की आप लोगों ने यह मामला संज्ञान में लाया है और यदि मेरे पास किसी पीड़ित पक्ष का आवेदन आता है तो उसकी जांच कराई जाएगी जहां तक शासन द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने की बात है उसमें किसी प्रकार की हीला हवाली नहीं होगी और संबंधित को उसका लाभ जरूर मिलेगा l। अन्न उत्सव में ढाई लाख लोग होंगे लाभान्वित:- प्रभारी मंत्री ने बताया कि, जिला सहित प्रदेश में गरीब तबके के लोगों कोविड संक्रमण के कारण उत्पन्न कठिनाइयों को दृष्टिगत रखते हुए प्रधानमंत्री खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम  के तहत 10-10 किलों राशन का वितरण निःशुल्क किया जा रहा है। जिसे कल अन्न उत्सव के रूप में मनाया जाएगा तथा पात्र व्यक्तियों के जिले के 448 केन्द्रों से 10-10 किलों के थैलों में राशन वितरण होगा। उन्होंने बताया कि, इस हेतु  प्रत्येक उचित मूल्य दुकानों में नोडल अधिकारी बनाए गए है साथ ही जन-प्रतिनिधि, समाजसेवी लोग भी इन केन्द्रों में राशन वितरण कराएगें।  इससे शहडोल जिले के लगभग 2 लाख 24 हजार लोगों को फायदा होगा। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि, शहडोल जिले की अन्य प्रमुख समस्याओं  का भी प्रमुखता से क्रमबद्व तरीके से निराकरण कराने की पहल भी की जाएगी। जिले के पत्रकारों ने प्रभारी मंत्री को जिले की  समस्याओं से अवगत कराया जिसका उन्होंने समय पर  निदान कराने का आश्वासन दिया। प्रेसवार्ता में विधायक जयसिंहनगर  जयसिंह मरावी, ब्यौहारी  शरद कोल, जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  कमलप्रताप सिंह सहित काफी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थें ।। भविष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी पत्रकार वार्ता:- पत्रकारों ने जब प्रभारी मंत्री का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया कि पत्रकारों की संख्या को देखते हुए सर्किट हाउस की जगह बहुत छोटी पड़ती है जिसके कारण पत्रकारों को उचित स्थान नहीं मिल पाता इस पर प्रभारी मंत्री ने पूरी संवेदना के साथ कहां की अब भविष्य में सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता नहीं होगी बल्कि कलेक्ट्रेट के बड़े सभागार में पत्रकार वार्ता होगी l मंत्री जी की इस घोषणा का समस्त पत्रकारों ने स्वागत किया है l

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper