भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

18 बालक 1 बालिका को शहडोल जिले की पुलिस ने दस्तयाब कर मानव दुरव्यापार के अंतरराज्यीय गिरोह को किया गिरफ्तार

240
Above News

जी. जनार्दन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में शहडोल पुलिस ने रचा कीर्तिमान

अखिलेश कुमार शर्मा(7999140850 )

शहडोल।18 बालक 1 बालिका को शहडोल जिले की पुलिस ने दस्तयाब कर मानव दुरव्यापार के अंतरराज्यीय गिरोह को किया गिरफ्तार। फिल्मी अंदाज में किए जा रहे थे कृत्य जिंदगी के ऊंचे ख्वाबों का प्रलोभन देते हुए बस में ले जा रहे थे बच्चों को, जिसमें बस के सीटों पर मजदूर बैठे थे और उस सीट के नीचे बच्चों को छुपाकर रखा गया था, गिरोह के द्वारा इन बच्चों की मानव तस्करी की जा रही थी जी. जनार्दन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने  में बताया कि इन बच्चों को सड़क मार्ग के द्वारा मेरठ, हापुर एवं बुलंदशहर की ओर ले जा रहे थे ।जी जनार्दन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन द्वारा जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों को गुमशुदा बालक बालिकाओं की दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस के पालन में शहडोल जिले के पुलिस कप्तान अवधेश गोस्वामी ने अपने विशेष मुहिम के तहत परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली ऑपरेशन मुस्कान का सफल संचालन कर रहे है।पुलिस अधीक्षक अपनी पदस्थापना से लेकर आज दिनांक तक कुल 278 नाबालिक बच्चे जिसमें 42 बालक व 236 बालिकाएं शामिल है। सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों को उनकी मुस्कान उनके सुपुर्द की जा चुकी है।

*अंतर राजीय गिरोह का पर्दाफाश*

शहडोल जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी द्वारा अपने पदभार ग्रहण करने उपरांत से ही नाबालिक गुमशुदा बालक बालिकाओं की खोज को प्राथमिकता में लेकर जिले के समस्त थाना प्रभारियों को नाबालिक गुमशुदा बालक बालिकाओं को खोजने उनकी घर वापसी कराने के लिए निर्देशित किया गया था। जिले में पूर्व से मानव दूर व्यापार के ऐसे गिरोह सक्रिय रहे हैं जो जिले के नाबालिग बच्चों को उत्तर प्रदेश में गन्ना उत्पादकों को बेचकर बलात श्रम कराते थे जहां से उनकी घर वापसी नहीं हो सकती थी यह एक गंभीर समस्या के साथ-साथ पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती भी रही है। पुलिस ऐसे मानव दूर व्यापार के सक्रिय गैंग को रंगे हाथों पकड़ने के लिए अपने मुखबिर तंत्र और इंटेलिजेंस को पूरी तरीके से सक्रिय रखकर पकड़ने के प्रयासरत रही। पुलिस को मुखबिर से यह है सूचना प्राप्त हुई की मेरठ एवं हापुर उत्तर प्रदेश के मानव दूर व्यापार का एक गिरोह शहडोल जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से गरीब नाबालिक बच्चों को ले जाने के लिए रवाना हो गया है जो कई बच्चों को अपने एजेंट के माध्यम से ले जाने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के सारे मूवमेंट को नजर रखने के साथ-साथ ट्रैक भी कर रही थी सटीक जानकारी के आधार पर जयसिंगनगर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का गिरोह बच्चों को लेकर रवाना हो गया जहां पर पुलिस पर घेराबंदी करते हुए उत्तर प्रदेश पासिंग बस नंबर यूपी 15 CT 4609 को 19 नाबालिक बच्चों के साथ गिरफ्तार कर नाबालिक बच्चों को रेस्क्यू कराने में सफलता प्राप्त की है।बस नंबर यूपी 15 CT 4609 के चालक सोनू कुमार शर्मा पिता प्रकाश शर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी आलमगीरपुर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, दूसरा चालक सूर चंद पिता नानक चंद उम्र 34 वर्ष निवासी जागृति विहार मेरठ उत्तर प्रदेश, एजेंट शकील अहमद पिता रौनक अली उम्र 29 साल निवासी ग्राम असोड़ा जिला हापुर उत्तर प्रदेश के कब्जे से बच्चों के परिजनों के बिना संज्ञान व बिना वैध संरक्षण के षडयंत्र पूर्वक बंधुआ मजदूरी कराने के उद्देश्य मेरठ ले जा रहे 19 नाबालिक बच्चों को पुलिस द्वारा जयसिंह नगर के पास रोककर सुरक्षित दस्तयाब किया गया ।

*पुलिस ने लौटाई परिजनों की मुस्कान*

पुलिस की तत्परता ने 19 परिवार के चेहरे की मुस्कान उनके बच्चों को मानव दुरव्यापार का शिकार होने से बचा लिया वही ऐसे गिरोह का खुलासा कर उस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध मानव दुरव्यपार व आईपीसी के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है विवेचना में आरोपियों से पूछताछ के बाद मानव तस्करी के जिले में सक्रिय अन्य एजेंटों व गुमशुदा नाबालिक बच्चों से संबंधित अन्य जानकारियां हासिल होने की भी संभावनाएं है।

*एसपी का स्पेशल मॉडल*

जिले के पुलिस कप्तान ने गुमशुदा नाबालिक बालक बालिकाओं के खोजबीन एवं घर वापसी के लिए एक विशेष मॉडल बनाया जिसमें सभी थाना प्रभारी की कनेक्टिविटी, उपलब्ध जानकारियों को शेयर करना, गुमशुदा की किसी भी मामले की जानकारी होने पर एक प्रोफार्मा अनुसार जानकारी इकठ्ठा करना, शुरुआती 48 घंटे जिन्हें पुलिस अधीक्षक गोल्डन आवर के नाम से संबोधित करते हैं इस नियम की एस ओ पी के पालन के सतत निर्देश एवं उसके मॉनिटरिंग के विशेष प्रबंध किए गए थे। महिला अपराध प्रकोष्ठ सुश्री सोनाली गुप्ता के नेतृत्व में नाबालिक बालक बालिकाओं की गुमशुदगी उपरांत प्रोफार्मा अनुसार नाबालिक की जानकारी एकत्रित करना, एकत्रित जानकारी के लिए प्रथक से बनी टीम को अवगत कराना, प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई हेतु थाने की टीम को भेजना जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं के आधार पर स्पेशल मॉडल पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा तैयार किया गया है। आज की प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक शहडोल में नाबालिक बालक बालिकाओं को खोजने एवं दस्तयाब करने वाली समस्त टीमों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

*ऑपरेशन मुस्कान 02 शतकीय सफलता*

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान 01 के तहत माह जनवरी 2021 में कुल 61 नाबालिक बालक और बालिकाओं को दस्तयाब किया गया। इसी तारतम्य में ऑपरेशन मुस्कान02 दिनांक 15 जुलाई 2021 से 31 अगस्त 2021 तक चलाया जा रहा है जिसमें आज दिनांक तक 100 नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयाब किया जा चुका है। जिले के विभिन्न थानों की टीम नाबालिक बच्चों की दस्तयाब हेतु प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर भेजी गई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper