माता मंदिर भाटिया में सेवा समिति द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पावन पर्व में विशेष प्रसाद एवं सेव, केला का वितरण
जमुना मिश्रा (6260843976)
शहडोल/भाटिया ।माँ सिंह वाहिनी देवी भठिया में भठिया सेवा समिति के सदस्यों व सेवा दारों के द्वारा मंदिर में आज सुप्रभात की स्वर्णिम बेला पर माँ सिंह वाहिनी देवी भठिया सेवा समिति के अध्यक्ष श्री विनोद सिंह परिहार के नेतृत्व में सभी सेवा दारों के द्वारा मंदिर प्रांगण में उपस्थित होकर विशेष प्रसाद भोग में समिति द्वारा विशेष प्रसाद ,फल में केला, सेव का वितरण दोपहर 2बजे तक किया गया। ।माता रानी के भक्त आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सुबह 7बजे से मंदिर पंहुच कर माता रानी के दरबार में पहुंच कर मत्था टेके और अपनी अपनी अर्जी माता रानी के दरबार में लगाये।।सुबह से ही सेवा समिति द्वारा विशेष प्रसाद का वितरण प्रारम्भ कर दोपहर 2बजे तक चलता रहा। आज कृष्ण जन्माष्टमी होने के कारण माता रानी के दरबार मे सुबह से शाम तक काफी भीड़ रही ।जन्माष्टमी के पावन पर्व से मंदिर का रुका हुआ कार्य आज से प्रारंभ कर दिया गया है । मंदिर विकास हेतु बहुत सारे काम करना है सभी भक्तगणों से सहयोग अपेक्षित है। मंदिर विकास हेतु मंदिर में पधारे सभी श्रद्धालुओं द्वारा विशेष प्रसाद भंडारा ग्रहण किया गया ।आज के भंडारे में श्री निलेश गुप्ता रसमोहनी द्वारा 500 रुपये का सहयोग प्रदान किया गया ।मंदिर प्रांगण में बृक्षा रोपण किया गया है जिसमे सभी सेवा समिति द्वारा गोद लेकर उसमें आने वाले खर्च को सभी लोग बहन करेंगे और उसकी पूरा देखभाल करने के लिए बचन बद्ध है। , ।मंदिर में ,।माता रानी के भक्तों हेतु समिति द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है ।साफ सूंदर धर्मशाला ठहरने हेतु ,साफ पानी पीने की व्यवस्था, अभिषेक एवं पूजा एवं कथा हेतु योग्य पंडित व्यवस्था , सुलभ शौचालय की व्यवस्था , मुंडन हेतु नाइ की व्यवस्था,रात्रि हो जाने पर मंदिर के धर्मशाला में भक्तों के रुकने की व्यवस्था ।मंदिर का विकास प्रगति पर है सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर भठिया सेवा समिति के सदस्य सर्व श्री अरूण सिंह परिहार,भोला प्रसाद गुप्ता, रामपाल सिंह , पवन तिवारी, अवनीश सिंह परिहार, के के सिंह बघेल, रामकल्याण गुप्ता,विजय कृष्ण मिश्रा,रामदीन सिंह,, कन्हैया लाल गुप्ता ,जितेन्द्र तिवारी, रविन्द्र शर्मा,सुरेन्द्र सिंह ,विजय सिंह सेंगर, आशीष त्रिपाठी ,लवलेश सिंह परिहार,डॉ राजेन्द्र महरा ,जितेन्द्र सिंह परिहार,किशनू राव,रामानुज सिंह परिहार, छक्केलाल गुप्ता, जितेंद्र सिंह परिहार,पुजारी कैलाश द्विवेदी,सुशील द्विवेदी ,,रवी सिंह,एवं अन्य सदस्य नंदन त्रिपाठी , होरी लाल ,नवीन सिंह भक्त, विपिन सिंह,एवं महिला मंडल भटिया, सेवा समिति के सदस्यों ने विशेष प्रसाद वितरण में सहयोग सराहनीय रहा है।सभी सेवा समिति के सदस्य मंदिर के विकास हेतु सदैव समर्पित है।मंदिर के विकास हेतु ऋग्वेद अध्य्क्ष झांसी उत्तर प्रदेश द्वारा 1100रुपये का माता रानी के मंदिर विकास हेतु सहयोग किया गया।




Subscribe to my channel
Comments are closed.