भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

03 सितम्बर को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना-2.0 के अंतर्गत जिले में विभिन्न ग्रामों में होगें शिविर का आयोजन

280
Above News

शहडेाल – प्रधानमंत्री उज्जवला योजना-2.0 के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक गैस कनेक्शन देने के लिए उनका केवाईसी भरवाने के लिए जिले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले के गैस एजेन्सी संचालको के द्वारा विभिन्न ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
केरहा इण्डियन एजेंसी का शिविर ग्राम सामतपुर के पंचायत भवन में आयोजन होगा, आद्या गैस एजेंसी का शिविर ग्राम गोरतरा के पंचायत भवन, पल्लवी इण्यिन शहडोल का शिविर ग्राम बांधवाबड़ा पंचायत भवन, नर्मदा गैस एजेंसी ग्राम बिजौरी के ग्राम पंचायत भवन, दुर्गा एचपी ग्रामीण वितरक सिंहपुर का शिविर ग्राम पंचायत कठौतिया के पंचायत भवन, सुदर्शन एचपी गैस शहडोल ग्राम पंचायत लालपुर के पंचायत भवन, कुशवाह एचपी सोहागपुर का ग्राम बंडीखुर्द के शासकीय उचित मूल्य की दूकान, चुहिरी इण्डियन ग्रामीण वितरण एजेंसी का शिविर ग्राम चुहिरी के गैस एजेंसी कार्यालय, श्रैया भारत गैस गोहपारू का शिविर ग्राम खांड के पंचायत भवन, अमलई इण्यिन का बटुरा के शासकीय उचित मूल्य की दूकान, मिश्रा एचपी गैस एजेंसी जैतपुर का ग्राम खोड़री के उचित मूल्य की दूकान, ऋचा इन्टरप्राईसेस बुढ़ार का ग्राम सेमरा के उचित मूल्य दूकान, श्री राम एचपी केशवाही ग्राम पड़रिया के उचित मूल्य की दूकान, सुधा भारत गैस जयसिंहनगर का ग्राम मसीरा के पंचायत भवन, सुषमा भारत गैस ग्राम बराछ एवं बरकछ के पंचायत भवन, ब्यौहारी इण्डेन का शिविर ग्राम खेरहा के ग्राम पंचायत, पपौंध इण्डियन ग्राम विजय सोता के पंचायत भवन, सतपुड़ा इण्डेन का शिविर ग्राम चचाई के पंचायत भवन, राकेश भारत एजेंसी ब्यौहारी का ग्राम फुटेहरा के पंचायत, साई कंवर ज्योती का शिविर ग्राम जनक के पंचायत भवन में आयेाजित होगीं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper