कमिश्नर की पहल पर स्थानीय संस्कृति, कला व विधा को प्रोत्साहित करने नवम्बर में आयोजित होंगे कार्यक्रम
अनूपपुर। शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग की स्थानीय संस्कृति, विधा एवं कला को प्रोत्साहित कर प्रतिभावान प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने के उद्देष्य से विविध प्रतियोगिता आयोजित करने की पहल की है। प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार अनूपपुर जिले में 19 एवं 20 नवम्बर 2021 को, शहडोल जिले में 21 एवं 22 नवम्बर 2021 को, उमरिया जिले में 23 एवं 24 नवम्बर 2021 को विविध संस्कृतियों को जिला स्तरीय मंच प्राप्त होगा। स्थानीय कला, विधा, लोककला, लोक नृत्य, गायन, बघेली एवं कुम्हारी कला, विन्ध्य की लोक परम्परा में व्याख्यान, स्वाधीनता संग्राम सेनानी, विन्ध्य के व्यंजन, कृषि व्याख्यान, क्विज प्रतियोगिता, ट्राईबल प्रदर्षनी, रस्साकशी, फुटबाल प्रतियोगिता, बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रतिभाओं का चयन कर प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जायेगा। शहडोल संभाग अंतर्गत कमिश्नर श्री राजीव शर्मा की पहल पर आयोजित किए जाने वाले स्थानीय बहुआयामी संस्कृति के कार्यक्रम से एक ओर जहां विविधताओं को लोग जान सकेंगे। वहीं हमारी विलुप्त होती प्रतिभाएं प्रोत्साहित हो सकेंगी। आयोजन के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला एवं संभाग स्तर पर कार्ययोजना बनाकर समन्वय की भावना से कार्यक्रम हेतु पहल प्रारंभ कर दी गई है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.