नगर पालिका होश मे आओ के लगे नारे,बडे-बडे गड्ढे, किचड वाली सडक,जनता त्रस्त अधिकारी मस्त
शहडोल नगर के विकास पर जर्जर सडक लगा रही ग्रहण,जिम्मेदार कौन..?
अखिलेश कुमार शर्मा…..
भा.ज.पा. सरकार के विकास के दावे शहडोल मुख्यालय मे फेल तो कहां और किसका हुआ विकास शहडोल संभागीय मुख्यालय है साथ ही यहां जिले से लेकर संभागीय अधिकारी भी निवासरत है पर शहडोल नगर के वार्डो को देख कर लगता है शिवराज सरकार के विकास के दावे फेल है वार्डो की सडको पर बडे-बडे गड्ढे तथा किचड वाली सडक जिले व संभाग के अधिकारियो के मुह चिडा रही है वही वार्डो मे निवासरत वार्ड वासियो ने सडक की समस्या को लेकर नपा शहडोल तथा कलेक्टर शहडोल को आवेदन देकर कई बार समस्या से अवगत भी कराया पर आज भी समस्या जस की तस बनी है सडको पर बडे- बडे गड्ढे वा किचड वाली सडक से गुजरने को मजबुर शहडोल नगर के बार्ड वासी ।
शहडोल। नगर पालिका हमेशा की तरह एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही,वार्ड क्रमांक 29-22 में एफसीआई गोदाम के सामने से निकलकर गोरतरा की ओर जाने वाली रोड इन दिनों काफी परेशानियों का सबब बनी हुई है वहीं वार्ड नं 25-32 कुदरी रोड के निवासी किचड़ वाली सड़क पर चलने को हैं मजबूर,आज भी सत्ता धारी आँख बंद किये हुए हैं नगर पालिका क़े जिम्मेदार काला चेसमा लगा क़े बैठे हैं और वार्ड वाशी परेशान। नगरपालिका परिषद शहडोल के वार्ड नं 29-22 में एफसीआई गोदाम के सामने से निकलकर गोरतरा की ओर जाने वाली रोड तथा 25-32 के रहवासी जो राजू गोले के घर के आगे रहते है वो लोग आज भी कच्ची सड़क में बरसात के दिनो मे किचड़ से होकर गुजरते है,यही नही कुछ लोग तो अपने वाहनों से गिरकर घायल भी हो जाते है,वार्ड वासी कहते है कि पिछले 25 वर्षो से लगतार इस वार्ड में बीजेपी के ही पार्षद विजयी हुए किन्तु आज तक इस रोड को नही बनवा पाए।
युवा वर्ग ने किया विरोध प्रदर्शन
नगरपालिका में आज भी कीचड़ से सने रास्ते देखने को मिल रहे हैं लेकिन नगर पालिका में बैठे जिम्मेदार लोग अभी भी आँख बंद किये हुए हैं जिसमे वार्ड वासी किचड़ क़े रास्ते निकलने को मज़बूर हैं वार्ड क़े लोगो ने बताया की नगरपालिका में कई बार जानकारी क़े बाद जिम्मेदार लोग मौन आखिर कब तक चलेगा नगर पालिका की मनमानी l बीते कई दशकों से इन वार्डो का कायाकल्प अंधेरे में चला गया है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसको लेकर युवा वर्ग ने विरोध प्रदर्शन किया है।अब देखना यह हैं की नगरपालिका क़े ज़िमेदार अपनी जिम्मेदारी समझकर वार्ड वासियो की समस्या का क्या करेेंगे समाधान ।
नही बनी सडक तो होगा आंदोलन
पिछले वर्षों में वार्ड वासियो ने कई बार पार्षद एवं नगरपालिका तथा कलेक्टर से की शिकायत किन्तु न ही पार्षद ने ध्यान दिया न ही नगर पालिका प्रशासन ने इतने वर्षों में एक नाली बनी वो भी छति ग्रस्त हो गई है वार्ड वासियो की मांग है कि जल्द से जल्द नगर पालिका प्रशासन एवं जिला प्रशासन उक्त समस्या का समाधान करे अन्यथा रहवासियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
स्थानीय प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
लोगों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन आंख मूंदे हुए बैठा है। जिसका खामियाजा वार्ड की जनता को आए दिन भुगतना पड़ता है। इसी के चलते शहर के जागरूक युवाओं ने वार्ड की सड़कों पर हुए गड्ढों को लेकर लामबंद हो गया है जिसमें सीधे नगर पालिका प्रशासन पर निशाना साधा है।सड़क में बने गड्ढों में भरे पानी के बीच में खड़े होकर विरोध करने वालों में सोनू द्विवेदी, मनोज यादव, विनोद यादव, मोहित द्विवेदी ,अंकित द्विवेदी ,प्रशांत यादव ,सनी पंकज ,अप्पू गोलू महिलाओं सहित कई जागरूक लोग शामिल रहे।
इनका कहना है
मुझे तो एैसा लगता है यह जगह शहडोल नगरपालिका का हिस्सा है ही नही नेता झुंठ बोले तो चलजाता है पर जब प्रशासनिक अधिकारी बोलकर मुकर जाये तो मुझे नही लगता की जर्जर गड्ढे वाली सडक का कुछ हो सकता है नगरपालिका से लेकर कलेक्टर तक शिकायत कर चुके है पर कोई निराकरण नही हुआ है हमारी मांग प्रशासन से है कि शहडोल नगर के बार्डो की खराब सडको को बनाया जाय और अगर एैसा नही होता है तो उग्रआंदोलन होगा जिसका जबाबदार प्रशासन होगा।
सोनु द्विवेदी निवासी शहडोल
एफसीआई गोदाम के सामने से निकलकर गोरतरा की ओर जाने वाली रोड का टेंडर हो गया है बरसात के कारण काम रुका है क्योकी डामरीकरण होना है जल्द ही रोड का कार्य शुरु हो जायेगा ।और वार्ड नं 25-32 कुदरी रोड की रोड की जो समस्या है जल्द उसका भी समाधान होगा ।कई अवैध प्लाटिंग हुयी है एवं उसपर अवैध निर्माण किये गये है जिसकी नोटीस जारी किया गया है जबाब नही आया है ।
अमित तिवारी सीएमओ नगर पालिका शहडोल




Subscribe to my channel
Comments are closed.