मानपुर (सेमरा) में अन्न उत्सव कार्यक्रम में किया गया वैक्सिनेशन
उमरिया।कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में 6 सितंबर से 9 सितंबर तक अन्नउत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तथा मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत पात्रताधारी परिवारों को अनाज वितरण किया गया । शासकीय उचित मूल्य की दुकान सेमरा पर 518 राशनकार्ड धारियों को अन्नउत्सव के दौरान चावल, गेंहू, शक्कर, नमक का वितरण का कार्य किया जा रहा है। अन्नउत्सव कार्यक्रम के दौरान वैक्सिनेशन का कार्य भी किया गया जिससे यहां के लोगो में उत्साह दिखा लगभग यहां 90% को वैक्सिन लग चुकी है।
कार्यक्रम में उपस्थित सेल्समैन अजय गौतम,शिक्षक – समयलाल केवट, आगनवाड़ी कार्यकर्ता – जानकी चौधरी, ANM – संध्या वर्मा, आशा सुपरवाइजर – आरती मिश्रा, आशा कार्यकर्त्ता – देवकी पटेल एवम अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel
Comments are closed.