भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मध्यप्रदेश कार्यकारिणी की आगामी बैठक को लेकर हुई परिचर्चा…

253
Above News

अखंड ब्राह्मण सभा न्यास मध्यप्रदेश की बैठक सम्पन्न

शहडोल। अखंड ब्राह्मण सभा न्यास मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक शहडोल जिला मुख्यालय में आहूत की गई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष नीलेश द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता राहुल तिवारी ने बताया कि, इस बैठक में प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों व सदस्यों की उपस्थिति रही है।

आयोजित बैठक में, आगामी 20 सितम्बर को होने वाली मध्यप्रदेश कार्यकारिणी की वृहद बैठक व्यवस्थाओं एवं सदस्यता सहित अन्य विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों/सदस्यों को आगामी बैठक को लेकर जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। बैठक में नीलेश द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष सहित विनय शुक्ला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, रामखेलावन तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष, राहुल तिवारी प्रदेश प्रवक्ता, अखिलेश कुमार शर्मा प्रदेश सह सलाहकार, सुभाष चतुर्वेदी प्रदेश सचिव,संतोष चौबे, प्रदीप पाण्डेय, जुगलकिशोर मिश्रा, नारेन्द्र शुक्ला,आशीष द्विवेदी, सचिन शुक्ला सहित कई अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

अखंड ब्राम्हण सभा न्यास म.प्र. ने सभी प्रदेश, जिला, नगर, ब्लाक/तहसील पदाधिकारीयों एवं जिले के समस्त सक्रिय कार्यकर्ताओं को सूचित करते हुए अपील की है कि, सभी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। बताया गया है कि, म.प्र.कार्यकारणी की यह बैठक, शुभम पैलेस शहडोल में, समय 12.00 बजे से आयोजित किया गया है। जिसमें कई गंभीर विषयों पर चर्चायें की जानी है, अत: अधिक से अधिक संख्या में विप्र बंधुओं की उपस्थिति प्रार्थनीय है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper