भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सी एम हेल्पलाइन को असफल करने के हो रहे प्रयास
भेज रहे हैं मनमाने प्रतिवेदन

273
Above News

ब्योहारी :‌ रियाज सिद्दिकी राजा ठाकुर बनकर नामदेव परिवार के मकान में किराए से आकर रहा ओर पूजा नामदेव से कोर्ट मैरिज की एवं पूरी संपत्ति हडपने हेतु फर्जी दस्तावेजों प्रस्तुत कर संपूर्ण संपत्ति को हड़पने का प्रयास किया इसीलिए गुलज़ारीलाल नामदेव और रामकृपाल नामदेव की संदिग्ध मौत के कारण विकास नामदेव और राहुल नामदेव ने इस प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री आनलाईन में दिनांक 22/8/2020 को की थी जिसका शिकायत क्रं 12037941 था जो कि निराकरण हेतु L1 अधिकारी थाना प्रभारी अनिल पटेल के पास दिनांक 23/08/2020 को निराकरण हेतु आया तो था परंतु इस शिकायत पर पुलिस द्वारा गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया गया तदैवोपरांत यह शिकायत L2 अधिकारी पुलिस अधीक्षक शहडोल सतेन्द्र शुक्ल के पास दिनांक 10/09/2020 को स्थानांतरित की गई परंतु उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई लंबित होने और निराकरण ना होने के कारण यह शिकायत L3 अधिकारी डी .आई .जी .शहडोल पी. एस. उईके जी के पास दिनांक 26/09/2020 को अंतरित की गई परंतु इस गंभीर‌ शिकायत को फोर्स क्ल़ोज कर दी गई , प्रश्न इस बात का उठता है कि बिना निराकरण किए आखिरकार इस शिकायत को बंद क्यो कर दिया गया ।
प्राप्त निराकरण पीड़ित पक्ष के लिए संतोषजनक नहीं था गुलज़ारीलाल नामदेव , राहुल नामदेव, विकास नामदेव ,आकाश नामदेव को बयान हेतु ब्योहारी थाने में बुलाकर मनमानी तरीके से
प्रतिवेदन तैयार किया गया विकास नामदेव ने बतलाया कि हमारी बातों को थाने में उपेक्षित किया गया और निराकरण को सामान्य तरीके से बना दिया गया था परंतु शिकायतकर्ता ने इसी असंतुष्टि के कारण की गई शिकायत को नहीं कटवाया और इसी कारण से शिकायत को फोर्स क्लोज कर दिया गया था ।

पीड़ित पक्ष की नहीं सुनी गई बात शिकायतकर्ता विकास नामदेव ने इस शिकायत में अपने दादा रामकृपाल नामदेव की संदिग्ध मौत की पुलिस जांच हेतु आग्रह किया था परंतु इस गंभीर प्रकरण को सामान्य बताते हुए मनमानी प्रतिवेदन तैयार किया गया संतुष्ट ना हो पाने के कारण यह शिकायत जब डी आई जी आफिस पहुंची जहां से यह लेख हुआ कि गुलज़ारीलाल नामदेव की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 95/20 धारा 714 जाफौ.पंजीबद्ध कर जांच में लिया एवं प्रकरण को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है पत्र क्रमांक उमनि/शह/शिकायत/सी एम एच/253/2020 दिनांक 19/09/2020 के माध्यम से प्रकरण में शीघ्र वैधानिक कार्यवाही हेतु L3 अधिकारी अधिकारी द्वारा ब्योहारी थाने को निर्देशित किया गया , परंतु आज तक गहनता से निरीक्षण ही नहीं किया गया जिसके कारण अपराधियों का मनोबल और भी ज्यादा बढ गया और‌ विकास नामदेव और राहुल नामदेव सहित पूरे परिवार को तरह तरह से परेशान किया जाने लगा ।निराकरण में यह लिखा गया इस निराकरण में यह लेख किया गया है कि गुलज़ारीलाल नामदेव पिता रामकृपाल नामदेव उम्र 50 साल वार्ड क्रमांक 07 भतीजे राहुल नामदेव, विकास नामदेव,आकाश नामदेव ने मौखिक शिकायत दर्ज कराई कि हजारीलाल नामदेव वार्ड क्र 15 में रहते थे उनकी 2017 में मृत्यु हो गई और उसी घर में स्वर्गीय हजारीलाल नामदेव की पत्नी ऊषा और बेटी पूजा रहती है एवं मकान में तीन लोगों को किराए पर दिए हैं ‌एवं अन्य सभी वही साधारण बिंदु लिखकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया है।

पोस्टमार्टम में मौत का कारण अज्ञात रामकृपाल नामदेव की संदिग्ध मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम करवाया गया था जिसमें मौत का कारण अज्ञात लिखा गया था एवं सैम्पल को फारेंसिक जांच हेतु भी भेजा गया था जिसके कारण शक यकीन में बदल गया इसकी लिखित शिकायत सर्वप्रथम ब्योहारी थाने में ही की गई थी परंतु सुनवाई ना होने के कारण मुख्यमंत्री आनलाईन में विवशत: की गई थी । विकास नामदेव द्वारा की गई यह शिकायत अति गंभीर थी और उसके बाद भी इस गंभीर मामले की जांच ही नहीं की गई और डी आई जी स्तर को मनमानी रिपोर्ट भेजकर शिकायत को फोर्स क्लोज कर दिया गया परंतु इसके बाद भी विकास नामदेव ने इस शिकायत को दिनांक 17/09/2021 को रिओपेन करवा दिया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper