आद्या गैस एजेंसी ने महिला हितग्राहियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन किया प्रदान

आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 अंतर्गत आद्या गैस एजेंसी शहडोल के तत्वाधान में शुभम पैलेस शहडोल में निःशुल्क गैस कनेक्शन महिला हितग्राहियों को प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कमलप्रताप सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा एवं जिला कलेक्टर माननीय वंदना वैद्य जी एवं आद्या गैस की संचालक श्रीमती अमिता चपरा, शीतल पोद्दार, संजीव प्रताप सिंह, सूर्यकांत मिश्रा निराला, जिला खाद्य नियंत्रक श्री कमलेश टांडेकर एवं नोडल अधिकारी जाटव जी, विजय जसवानी, अरुण चपरा, राकेश सोनी, सिल्लू रजक, पिंकू शुक्ला, सन्तोष रावत, राहुल द्विवेदी , राजेश ब्रिजपुरिया व अन्य समाज सेवियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम जमुआ, गोरतरा, कोटमा, एवं नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत 54 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरित किया गया।




Subscribe to my channel
Comments are closed.