भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कल्याणपुर में लगभग 90 लाख की शासकीय भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

226
Above News

 अखिलेश कुमार शर्मा(7999140850 )
शहडेाल- प्रदेश के मुख्यमंत्री  श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा  है कि प्रदेश के सभी जिलों में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आज कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी मार्गदर्शन में जिले के राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगरपालिका के अमले के संयुक्त कार्यवाही से कल्याणपुर में मिंटू उर्फ जयंत सिंह पिता दुष्यंत सिंह निवासी कल्याणपुर द्वारा कल्याणपुर में स्थित आराजी खसरा क्रंमाक  87/1 के अंश भाग 7950 वर्गफिट की शासकीय भूमि जिसमें  कब्जाधारी द्वारा मकान भी निर्मित कराया गया था उसे गिराकर लगभग 90 लाख रूपये की कीमत की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

इस संबंध में कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शासकीय भूमि में अतिक्रमण करने वालों को किसी भी कीमत में बक्शा नही जाएगा।  इस अभियान में एसडीएम सोहागपुर श्री नरेन्द्र सिंह धुर्वे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अखिलेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता, तहसीलदार श्री लवकुश प्रसाद शुक्ला, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी तथा राजस्व, नगरपालिका एवं पुलिस के अमले ने अपनी सहभागिता निभाई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper