भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल कॉंग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

217
Above News

शहडोल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती आज कांग्रेस भवन शहडोल में मनाई गई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आजाद बहादुर सिंह जी के नेतृत्व में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
जहां कांग्रेस जनों द्वारा महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया गया। महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आजाद बहादुर सहित कांग्रेस जनों द्वारा महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपना उद्बोधन दिया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री नीरज द्विवेदी कार्यवाहक अध्यक्ष महमूद अहमद प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिम्पी अग्रवाल रामनरेश तिवारी शिवशंकर शुक्ला राम लखन तिवारी राजेश यादव अनिल पटेल वसीम खान अतुल तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष सोहागपुर राजेश सोंधिया जिला प्रवक्ता हुसैन अली खिरोधर सोंधिया वरिष्ठ कांग्रेसी प्रलय भारती आर डी सोनी जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह महामंत्री बाल्मीक द्विवेदी अजय सनपाल युवा कांग्रेस महामंत्री निशान्त जोशी सेवादल अध्यक्ष नौशेरमा खान सुनील सोनी आदि अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी महामंत्री शिवशंकर शुक्ला ने और आभार ब्लॉक अध्यक्ष सोहागपुर राजेश सोंधिया ने किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper