भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आर्थिक तंगी के कारण महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

213
Above News

 अनूपपुर।2 अक्टूबर 2021जिला अस्पताल अनूपपुर में शनिवार की दोपहर भालूमाडा थाना अंतर्गत जमुनाकॉलरी निवासी मोह, मिनाज की 35 वर्षीय पत्नी शाहमुस्तैफी को को फांसी लगाने से गंभीर स्थिति पर शासकीय चिकित्सालय परासी से रिफर करने बाद लाया गया जिसके प्रारंभिक परीक्षण दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर जिला अस्पताल पुलिस चौकी को सूचना दी, अस्पताल पुलिस द्वारा मृतिका के शव का पंचनामा, शव परीक्षण करा कर शव के कफन दफन हेतु परिजनों को सौंपा गया इस दौरान मृतिका के पति मोह मिनाज ने कथन मे बताया कि आज शनिवार की दोपहर वह नमाज पढ़ने गया था तभी घर में उसकी पत्नी शाहमुस्तैफी ने एंगल एवं गर्दन में हरे रंग की लाईलोन की रस्सी से फांसी लगा ली जिसे देख पुत्र द्वारा रस्सी काट कर निजी वाहन से सरकारी अस्पताल परासी लाया गया जहां प्रारंभिक उपचार बाद जिला अस्पताल रिफर किए जाने पर जिला चिकित्सालय में ड्यूटी डॉक्टर द्वारा परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया पति मोह मिनाज ने बताया कि विगत 3-4 वर्षों से फाइनेंस कंपनी के साथ वाद विवाद चल रहा है जिस पर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज है जिससे आर्थिक तथा मानसिक रूप से पूरा परिवार विगत 4 वर्षों से पीड़ित है संभवत इसी कारण उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है घटना की डायरी संबंधित थाना को भेजी जा रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper