भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कार्यपालिका, न्यायपालिका एवं विधायिका मिलकर गांधी के सपनों को करें साकार-एडीजे अनुप त्रिपाठी

239
Above News

गांधी जंयती के सुअवसर पर अस्पृश्यता निवारण सह सद्भावना शिविर सम्पन्न

शहडोल – बापू के विचारों से ही समाज से अस्पृश्यता हटाकर सद्भावना लाई जा सकती है। देश और समाज से सामाजिक भिन्नताएं दूर करने के साथ-साथ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को सबको  उनके अधिकारों से परिचित कराना, उनके अधिकारों को दिलवाना एवं साफ सुथरा एवं स्वच्छ समाज की स्थापना करना हम सबका दायित्व है।  स्वच्छ भारत  एवं सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी को मिल जुलकर प्रयास करना होगा जिससे समाज में सद्भावना एवं भाईचारा स्थापित  हो और जनहितकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच सकें। 

उक्त उद्बोधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी ने आज गांधी जंयती के अवसर पर स्थानीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास मेढ़ीटोला विचारपुर में  आयोजित अस्पृश्यता निवारण शिविर में दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन  एवं माल्यार्पण तथा कन्या पूजन के साथ किया गया। 

कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल ने कहा कि, कार्यपालिका, न्यायपालिका एवं विधायिका मिलकर गांधी के सपनों को साकार करें  और ऐसा प्रयास किया जाए कि समाज में  सद्भावना स्थापित हो, भाईचारा कायम रहे और हमारा देश, हमारा समाज सामाजिक मूल्यों के स्वच्छता का अनुकरणीय उदाहरण बन सके और सभी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो, जन-जन तक शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे जिससे सभी विकास की गाथा गढ़ सकंे।        

 कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि, बापू के सपनों को हम सबको मिलकर सवारना है और उनके द्वारा जो  अस्पृश्यता मुक्त स्वच्छ समाज एवं विकास के मार्ग में चलने वाले समाज की कल्पना की गई थी उसको साकार करने का हम सब का दायित्व है। कलेक्टर ने कहा कि जिस तरह वैज्ञानिक द्वारा किये गए प्रयोग का फल हमारे देश और समाज को मिलता है उसी तरह हम सब मिलकर  जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को पहंुचाकर उसको विकास की मुख्य धारा से जोड़कर उसे आत्मनिर्भर बनाना होगा।  कलेक्टर ने कहा कि, समाज में कन्य का बढाना, पढाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हम सबका  दायित्व है।  अपने दायित्वों का निर्वहन हम सबको मिलकर करना होगा तभी हमारा समाज अस्पृश्यतारहित भाईचारायुक्त हो सकें।    

कार्यक्रम में एडीजे अनूप त्रिपाठी ने कहा कि, इस शिविर में  कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका तीनों का संगम है और समाज कल्याण तथा लोंगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें उनके अधिकारों को दिलवाने का दायित्व हम सभी का है, इसके लिए  देश में विभिन्न स्तरों पर विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है जिसका मुख्य उददेश्य लोंगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें निःषुल्क सलाह देना तथा उनके अधिकारों को पाने में उनकी मदद करना है। अस्पृश्यता निवारण शिविर को सम्बांेधित करते हुए एडीजे श्री अनूप त्रिपाठी ने कहा कि, उनके अधिकारों  के प्रति लोंगों को जागरूक करने के लिए ग्राम स्तर पर लीगल लिंक सेल की स्थापना की गई है जो गांव-गांव लोंगों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करता है और उनके अधिकारों को पाने में उनकी सहायता करता है। कार्यक्रम मे आदिम जाति कल्याण विभाग की जनहितकारी योजनाओं के बारे में लोगों को समझाया।

कार्यक्रम में  सामाजिक कल्याण विभाग के कलापथक दल द्वारा नशामुक्ति पर आधारित जागो-जागों नौजवानों, नशा मुक्त हो मेरा देश का गायन प्रस्तुत किया। अस्पृश्यता निवारण शिविर कार्यक्रम में अस्पश्यता स्थापित करने तथा समाज में सद्भावना के लिए सहभोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।अस्पृश्यता निवारण सह सद्भावना शिविर कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल
आज गांधी जंयती के अवसर पर स्थानीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास मेढ़ीटोला विचारपुर में आयोजित अस्पृश्यता निवारण ािविर में निबंध प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को  मुख्य अतिथि द्वारा लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा जनहितकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए योजनाओं की जानकारी के स्टाल लगाए गए।जनप्रतिनिधियों द्वारा स्टालों का अवलोकन किया गया।


 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया पौधरोपण ने किया पौधरोपण


 आज शहडोल जिले के ग्राम विचारपुर में स्थित पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास में आयोजित अस्पृश्यता निवारण सह सद्भावना शिविर में विधायक जयसिंह नगर श्री जयसिंह मरावी, विधायक ब्योहारी श्री शरद कोल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, एडीजी श्री अनूप त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर प्रकृति का संवर्धन एवं संरक्षण करने का संदेश दिया।

      इस दौरान विधायक जयसिंहनगर एवं ब्यौहारी ने कहा कि प्रकृति के संतुलन के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में हर वर्ष कम से कम एक पौधा जरूर लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए जिसे प्रकृति संतुलित हो सके और पर्यावरण की सुरक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वन डे-वन प्लांट के तहत हर दिन एक पौधा जरूर लगाते हैं, जो प्रेरणा स्त्रोत्र है। सभी नागरिक मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में पौधरोपण अवश्य करें तथा लोगों को पौधरोपण हेतु प्रेरित करें।

अस्पृश्यता निवारण सह सद्भावना शिविर कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को किया गया सम्मानित

 आज गांधी जंयती के अवसर पर स्थानीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास मेढ़ीटोला विचारपुर में आयोजित अस्पृश्यता निवारण शिविर में निबंध प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को  मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।  विजेताओं में  प्रथम स्थान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या सोहागपुर  की सुश्री शिवानी धुर्वे, द्वितीय स्थान सुश्री सोनाली शर्मा एमएलबी शहडोल एवं  तृतीय स्थान सुश्री ज्योति कोरी रघुराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल क्रमांक-02 रही। विजेता छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरूस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक जयसिंह नगर जय सिंह मरावी, ब्यौहारी शरद कोल, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, विशेष न्यायाधीश बीएल प्रजापति, एडीजे अनूप त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे,जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र मिश्रा, सरपंच विचारपुर श्री शीतल टेकाम,समाजसेवी अनिल द्विवेदी, धर्मेन्द्र सिंह मीनू, मनोज सिंह आर्माे, शीतल पोद्दार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण  रणजीत सिंह धुर्वे, डीपीसी डॉ0 मदन त्रिपाठी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper